Barabanki

Barabanki: चलती ट्रेन से रेलवे के टिकट बाबू का अपहरण, परिजनों से फिरौती वसूलने के बाद सड़क किनारे छोड़ फरार हुए बदमाश

SHARE:

Barabanki:  रामनगर क्षेत्र के रहने वाले बेंगलुरु में कार्यरत रेलवे कर्मचारी का आनंद विहार एक्सप्रेस से अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।

परिजनों से एक लाख रुपये की मांग, दस हजार ट्रांसफर के बाद पीड़ित को बेहोशी की हालत में गोंडा बाईपास पर छोड़ा गया। पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 मार्च 2026

जिले के बुढ़वल रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु जा रहे रेलवे कर्मचारी का चलती ट्रेन में अपहरण कर परिजनों से फिरौती वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेकेदार पुरवा सिसौंडा निवासी सुनील कुमार (पुत्र गनेश प्रसाद) ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी है।

सुनील कुमार ने बताया कि वह बेंगलुरु के क्रांतिवीर रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू के पद पर कार्यरत हैं। 28 फरवरी की शाम वह बुढ़वल जंक्शन से आनंद विहार एक्सप्रेस द्वारा ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 10 बजे परिजनों से फोन पर बातचीत के बाद वह भोजन पानी कर अपनी सीट पर सो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पूरे गुमान कांड के तीन दिन बाद पीड़ित परिवार के "आंसू" पोछने पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, अरविंद सिंह गोप की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

आंख खुली तो खुद को बंद कमरे में पाया

सुनील कुमार के अनुसार, जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने खुद को एक बंद कमरे में पाए। दरवाजा खटखटाने पर एक युवक आया और जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की।

अपहरणकर्ताओं ने उनके पिता गनेश प्रसाद से रविवार शाम करीब 3 बजे फोन पर बात करवाई और फिरौती की मांग दोहराई। परिजनों द्वारा बताए गए नंबर पर 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए, 90 हजार रुपये का पेंडिंग स्क्रीनशॉट भेजा गया। इसके बाद भी उन्हें कमरे में बंद रखा गया।

बेहोशी की हालत में गोंडा बाईपास पर छोड़ा

पीड़ित के अनुसार, सोमवार को नकाबपोश बदमाश एक कार से उन्हें लाकर रामनगर-गोंडा बाईपास, बाराबंकी में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सड़क हादसे में घायल युवती की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत, शव गांव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

होश आने पर पास के दुकानदार के मोबाइल से उन्होंने अपने पिता को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे रिश्तेदार उन्हें शाहपुर चौराहे पर स्थित दुकान पर ले गए, जहां से पिता उन्हें पहले इलाज के लिए और उसके बाद घर ले गए।

पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ को दी गई सूचना

पीड़ित के पिता ने अपहरण और फिरौती की मांग के संबंध में स्थानीय थाने पर शिकायत दी है। इस मामले में कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है।

साथ ही गणेश प्रसाद द्वारा जीआरपी व आरपीएफ गोंडा को भी ऑनलाइन सूचना दी गई है, ताकि ट्रेन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चलती ट्रेन से अपहरण और फिरौती मांगने की इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 30 जुलाई से शुरू होगा लोधेश्वर महादेवा सावनी मेला, डीएम-एसपी ने दिया अल्टीमेटम—20 जुलाई तक पूरी हों सभी तैयारियां

परिवार न्याय की मांग कर रहा है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जता रहा है।

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22883
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई