Barabanki

Barabanki: दलित युवक से दिनदहाड़े मारपीट व 10 हजार की लूट, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार

SHARE:

Barabanki: दलित युवक से दिनदहाड़े मारपीट व 10 हजार की लूट

बाराबंकी के सफदरगंज क्षेत्र में दलित युवक से मारपीट और 10 हजार रुपये छीनने का आरोप। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी अर्पित विजयवर्गीय को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 फरवरी 2026

जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ दिनदहाड़े मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से आहत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर निवासी पप्पू रावत (पुत्र सुरेश रावत) ने आरोप लगाया है कि 4 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से गणेशपुर से प्यारेपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में जमलापुर के पास बैसुवा बाग के निकट कुछ लोगों ने उन्हें नहर के पास रोक लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: थाने से 3 किमी दूरी पर हथियारबंद डकैतों का तांडव, मछली फार्म पर धावा बोल 5 लाख उड़ा ले गए बदमाश

पीड़ित का आरोप है कि जमलापुर निवासी सियाराम अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां मौजूद थे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसो और डंडों से मारपीट की तथा पास में रखी 10 हजार रूपए की नगदी छीन ली। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पीड़ित का कहना है कि घटना के दिन ही उसने थाना सफदरगंज में तहरीर देकर मारपीट और नगदी छीनने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपियों के दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के होने के बावजूद पुलिस ने मामले में तत्परता नहीं दिखाई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: छात्रों की सुरक्षा को लेकर डीएम गंभीर, स्कूल बस ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन व फिटनेस जांच अनिवार्य, असुरक्षित वाहनों पर रोक के आदेश

 

एसपी को सौंपा शिकायती पत्र

बुधवार को पीड़ित ने एसपी अर्पित विजयवर्गीय को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: लिव इन पार्टनर निकला भाकियू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का हत्यारा, इस वजह से ईंट से सिर कुचलकर की थी हत्या; पुलिस ने आला क़त्ल के साथ किया गिरफ्तार
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1928
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?