Barabanki

Barabanki: लिव इन पार्टनर निकला भाकियू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का हत्यारा, इस वजह से ईंट से सिर कुचलकर की थी हत्या; पुलिस ने आला क़त्ल के साथ किया गिरफ्तार

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में किसान यूनियन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी राज मिश्रा उर्फ राजू गिरफ्तार, ईंट से की गई थी हत्या, आलाकत्ल और मोटरसाइकिल बरामद।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गदिया गांव के पास प्लाटिंग क्षेत्र में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान भारतीय किसान यूनियन (अवध राजू गुप्ता गुट) महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट (आलाकत्ल) और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

नहर के पास मिला था महिला किसान नेता का शव

मंगलवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र की गदिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत खजूरगांव नगर पटरी के पास स्थित प्लाटिंग क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। शव के पास खून से सनी ईंट मिलने से प्रथम दृष्टया ईंट से सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे बेशकीमती जमीन पर रातों रात बाउंड्री बनाकर कब्जे का प्रयास, विरोध पर दबंगों ने दी गोली मारने की धमकीं

महिला जींस और शर्ट पहने हुई थी तथा उसके हाथ पर “गंगाराम” नाम का गोदना गुदा हुआ था, जिसके आधार पर उसकी पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई थी।

Barabanki: लिव इन पार्टनर ही निकला भाकियू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का हत्यारा, इस वजह से ईंट से सिर कुचलकर की थी हत्या; पुलिस ने आला क़त्ल के साथ किया गिरफ्तार

फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने किया था घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन, स्थानीय लोग और किसान यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी संगम कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, वही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

 

पति की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

मृतका की शिनाख्त सुनीता देवी पत्नी गंगाराम, निवासी अशरफपुर, थाना असंद्रा, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई थी। मृतका के पति गंगाराम, जो वर्तमान में बच्चों के साथ ऋषिकेश में रहते है, की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-73/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई आरोपी की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने 04 फरवरी 2026 को हत्या के आरोपी राज मिश्रा उर्फ राजू को असैनी ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नहर से बरामद हुआ घर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

 

पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका दोनों पहले से शादीशुदा थे। मृतका अपने पति से अलग राजू के साथ लिव इन में रह रही थीं। सुनीता आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। मना करने लग वह पैसे की मांग करती थी और झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी। इसी तनाव के चलते आरोपी ने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

आरोपी राज मिश्रा उर्फ राजू पुत्र कमलेश मिश्रा, निवासी गणेशपुर, थाना चिनहट, जनपद लखनऊ पर लखनऊ और बाराबंकी में हत्या, लूट, छेड़छाड़, बलात्कार और चोरी जैसे गंभीर मामलों में 09 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धारा 302, 376, 392 और एससी/एसटी एक्ट जैसी संगीन धाराएं शामिल है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दिनदहाड़े घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, महिला को बंधक बनाकर सोने के गहनों की लूट; घटना के बाद इलाके के फैली दहशत
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

इस सफल खुलासे में थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम की अहम भूमिका रहीं, जिसमें प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, निरीक्षक राम नरेश यादव, उपनिरीक्षक अजहर खान, विनय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

845
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?