Barabanki

Barabanki: जैदपुर CHC में खड़ी एंबुलेंस में भीषण आग, 13 एंबुलेंस जलकर खाक, 30 को बचाया गया

SHARE:

Barabanki: जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी एंबुलेंस में भीषण आग लग गई।

आग से 13 एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं, जबकि 30 को बचा लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 29 मार्च 2026

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई एंबुलेंस इसकी चपेट में आ गईं।

Barabanki

43 एंबुलेंस में से 13 पूरी तरह जलकर नष्ट

घटना के समय अस्पताल परिसर में कुल 43 एंबुलेंस खड़ी थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि 13 एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में वर्षों से बंद अस्पताल को चालू कराने की मांग तेज़: किसानों और आम जनता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, समयबद्ध कार्ययोजना की मांग

हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते प्रयास कर करीब 30 एंबुलेंस को सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जगदीश प्रसाद के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी स्रोत से आग लगी, जिसकी लपटें एंबुलेंस तक पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खोए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे, बाराबंकी पुलिस ने ₹16 लाख कीमत के 78 फोन कराए बरामद

एंबुलेंस में डीजल मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।

जांच में जुटी पुलिस, नुकसान का आकलन जारी

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना के पीछे की वजह जानने के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली

यह भी पढ़ें  Barabanki: सोनिकपुर में तेल मिल और आटा चक्की में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; गांव में मची अफरा-तफरी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22985
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?