Barabanki

Barabanki: फतेहपुर में जबरन धार्मिक नारा लगवाने का प्रयास – इंकार पर दाढ़ी खींचकर मारपीट, वीडियो वायरल होंने के बाद आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Barabanki: फतेहपुर में जबरन धार्मिक नारा लगवाने का प्रयास - इंकार पर दाढ़ी खींचकर मारपीट, वीडियो वायरल होंने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Barabanki: फतेहपुर कस्बे में कॉस्मेटिक दुकानदार से जबरन धार्मिक नारा लगवाने और मारपीट का मामला सामने आया है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर।

Barabanki

उत्तर प्रदेश, बाराबंकी | 04 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में 3 मार्च 2026 की रात एक संवेदनशील मामला सामने आया है। घटना कस्बे के मुंशीगंज बाजार स्थित नसीर मार्केट की बताई जा रही है, जहां एक युवक द्वारा कथित तौर पर जबरन धार्मिक नारा लगवाने का प्रयास किया गया।

नारा लगाने से इनकार पर मारपीट

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नालापार दक्षिणी-2 निवासी मोहम्मद निसार नसीर मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 3 मार्च की रात करीब 9:30 बजे खुद को विशाल जोशी बताने वाला एक युवक नशे की हालत में दुकान पर पहुंचा और उनसे जबरन “जय श्रीराम” का नारा लगाने का दबाव बनाने लगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: संपत्ति के लिए भाई बना कसाई, पटरे से पीट-पीटकर ले ली सगे भाई की जान

Barabanki: फतेहपुर में जबरन धार्मिक नारा लगवाने का प्रयास - इंकार पर दाढ़ी खींचकर मारपीट, वीडियो वायरल होंने के बाद आरोपी गिरफ्तार

 

पीड़ित द्वारा नारा लगाने से इनकार करने पर आरोपी युवक कथित रूप से आक्रामक हो गया और उनकी दाढ़ी पकड़कर खींचने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। भीड़ बढ़ती देख आरोपी धार्मिक नारे लगाते हुए मौके से फरार हो गया।

वीडियो वायरल, बढ़ा जमावड़ा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कस्बे में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। संभावित तनाव को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी और जिम्मेदार लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

बताया जाता है कि ईदगाह एवं जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती नजीब कासमी तथा नगर चेयरमैन इरशाद अहमद कमर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन से वार्ता कर माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के. कुमार ने थाना समाधान दिवस में सुनी ग्रामीणों की सुनी फरियाद,  गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित द्वारा स्थानीय चौकी में तहरीर दिए जाने के बाद मामला कोतवाली फतेहपुर में दर्ज किया गया।

कोतवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की अपील — शांति और सौहार्द बनाए रखें

घटना को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

संवेदनशील मामलों में संयम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना ही क्षेत्र की शांति के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने बताए उन्नत खेती के गुर, मोटे अनाज व फसल अवशेष प्रबंधन पर दिया जोर

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1458
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई