Barabanki

Barabanki News: किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने बताए उन्नत खेती के गुर, मोटे अनाज व फसल अवशेष प्रबंधन पर दिया जोर

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: ग्राम दौलतपुर में कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। वैज्ञानिकों ने फसल अवशेष प्रबंधन, मोटे अनाज, दलहन-तिलहन की खेती और किसानों की आय बढ़ाने के उपाय बताए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) हैदरगढ़ की ओर से गुरुवार को तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में प्रगतिशील किसान अमरेंद्र प्रताप सिंह के खेत पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इन सीटू फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन, उन्नत खेती तकनीक, दलहन-तिलहन की खेती और मोटे अनाज के महत्व की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान बताते हुए इसे रोकने की अपील की।

 

फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण और स्वास्थ्य को नुक्सान

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अश्विनी सिंह ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि फसल अवशेष जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरता कम होती है। इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है, जिसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है और पशुचारे की भी समस्या उत्पन्न होती है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में लटका मिला 30 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 

दलहन-तिलहन से बढ़ेगी किसानों की आय

डॉ. भास्कर प्रताप सिंह ने दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि अरहर की बुवाई ऐसे स्थान पर करनी चाहिए, जहां गलने की संभावना कम हो। उन्होंने बताया कि खेत की मेड़ पर अरहर की बुवाई करने से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

 

मोटे अनाज से पोषण और आय दोनों में वृद्धि

मोटे अनाज पर जोर देते हुए डॉ. रूपन रघुवंशी ने कहा कि इनके सेवन से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है, वही इनके उत्पादन से किसानों की आय में निश्चित रूप से वृद्धि होती है।

डॉ. मानवेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों को धान और गेहूं के साथ अन्य फसलों की खेती करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे न सिर्फ अधिक लाभ होगा बल्कि किसानों की अलग पहचान भी बनेगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत, कई घायल

 

जनप्रतिनिधियों ने किया किसानों को प्रोत्साहित

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा और एमएलसी अंगद सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए आय बढ़ाने के उपाय बताए और विविध किस्म की खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री द्वारा पुष्पेंद्र मिश्रा, रोली शुक्ला, सर्वजीत सिंह सहित अन्य प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब कृषि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है और किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

कार्यक्रम के अंत में मेज़बान किसान अमरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और खेत में उत्पादित सब्जियों की टोकरी भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अरुण सिंह, राहुल सिंह, मुकंद सिंह, राजेश सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा बाराबंकी, DM ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज; शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

रिपोर्ट – नीरज निगम

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22881
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई