Barabanki

Barabanki News: आंगनवाड़ी–आशा की दबंगई, महीनों से नहीं बांटा बच्चों का राशन, पूछने पर ग्रामीण को पीटा, एसडीएम ने जांच का दिया आश्वासन

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: हैदरगढ़ के मनीपुर गांव में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्री पर आठ माह से बच्चों का राशन न बांटने का आरोप। सवाल खड़े करने पर मारपीट, एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनीपुर मजरे कनवा में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्री की कथित दबंगई एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से बच्चों को मिलने वाला सरकारी पोषण राशन वितरित नहीं किया गया और जब एक ग्रामीण ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाया तो उसके साथ मारपीट की गई।

 

आठ माह से नहीं मिला बच्चों का राशन

ग्राम मनीपुर निवासी विंध्या, रामकुमार, रामसागर, संतराम, हरवा प्रसाद, दयाराम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तैनात आशा बहू लीलावती, पत्नी सुरेंद्र कुमार और संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा बीते करीब आठ महीनों से बच्चों को पोषण राशन नहीं वितरित किया गया है। इससे गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: किन्नर के घर लाखों की चोरी का खुलासा, शिष्य ही निकला चोर! पुलिस ने 6.25 लाख नकद और भारी तादाद में सोने-चांदी के आभूषण किए बरामद

सवाल करने पर ग्रामीण से मारपीट का आरोप
ग्रामीणों के अनुसार जब गांव निवासी सुखराम ने राशन वितरण को लेकर सवाल उठाया, तो आशा बहू ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दो दिन से लापता BJP नेता का तालाब में उतराता मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी
सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे तहसील

घटना से नाराज़ गांव के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं हैदरगढ़ तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की मांग की। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बच्चों को तत्काल राशन वितरण कराने की मांग की है।

एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 9 साल की मासूम की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शव सड़क पर रखकर घंटों किया चक्काजाम; पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?