Barabanki

Barabanki: एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, शातिर तस्कर स्कूटी समेत गिरफ्तार; 1 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद

SHARE:

Barabanki: एएनटीएफ टीम ने लखनऊ के ठाकुरगंज से 507 ग्राम हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया।

बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1 करोड़ 2 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी से स्कूटी और नकदी भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 फरवरी 2026

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 507 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित क़ीमत करीब 1 करोड़ 2 लाख रूपये बताई जा रही है।

 

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से गिरफ्तारी

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) तथा पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ लखनऊ के मार्गदर्शन में की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ-गोंडा हाईवे पर दर्दनाक हादसा—सड़क पर गिरे युवक को बस ने रौंदा, मौके पर मौत; नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त

एएनटीएफ टीम ने आरोपी को ठाकुरगंज, लखनऊ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राहुल रावत पुत्र स्व. राजकिशोर, निवासी गऊपाट, ठाकुरगंज, लखनऊ के रूप में हुई है।

स्कूटी और नकदी भी बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 507 ग्राम हेरोइन के अलावा एक हीरो डेस्टिनी प्राइम स्कूटी और 1,120 रुपये नकद बरामद किए हैं।

इस संबंध में ठाकुरगंज कमिश्नरेट लखनऊ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में खुलासा, फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज पर काम

पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल रावत ने बताया कि वह अवैध मादक पदार्थ एक अज्ञात व्यक्ति से कुटिया घाट के पास कम दाम में खरीदता था और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अधिक कीमत पर बेचता था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ज़मीन विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, एक की मौत, युवती समेत दो लोग गंभीर घायल

एएनटीएफ प्रभारी अयनुद्दीन ने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर काम कर रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके।

ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एएनटीएफ की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय ड्रग नेटवर्क पर प्रभाव पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चांदी के नकली बिस्किट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर ठग गिरफ्तार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2160
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?