Barabanki

Barabanki: ज़मीन विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, एक की मौत, युवती समेत दो लोग गंभीर घायल

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव में जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से हमला, तीन लोग घायल, एक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपियों की तलाश जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमराई गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प ने दिल दहला देने वाला रूप ले लिया। लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार जारी है।

 

जमीन को लेकर लंबे समय से था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमराई गांव निवासी चेतराम पुत्र रामनाथ और गजोधर पुत्र बदलू के बीच घर के पास की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बारा टोल प्लाजा पर खुलेआम गुंडागर्दी, हाईकोर्ट अधिवक्ता से मारपीट; वीडियो वायरल - 5 नामजद समेत 7 पर मुकदमा

 

लाठी-डंडों से लैस होकर हमला

आरोप है कि गजोधर पुत्र बदलू, विशाल पुत्र बुद्धू, नरेन्द्र पुत्र गजोधर और विनोद ने लाठी डंडों से लैस होकर चेतराम पुत्र रामनाथ, रामकुमार पुत्र रामनाथ और सुनीता पुत्री श्रीपाल पर हमला बोल दिया। इस हमले में चेतराम का सिर फट गया, वही रामकुमार और सुनीता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर भिजवाया। चिकित्सकों ने चेतराम की हालत गंभीर देखते हुए पहले जिला अस्पताल बाराबंकी और बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान चेतराम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सफदरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

 

आरोपियों की तलाश में दबिश

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के दिन ही तहरीर ले आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घायल चेतराम की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

Barabanki: ज़मीन विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, एक की मौत, युवती समेत दो लोग गंभीर घायल

एक ही दिन पहले हुई थी पिता की मौत

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शनिवार को चेतराम के 95 वर्षीय पिता, जो पाण्डेय पुरवा में रहते थे, उनकी भी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। एक ही दिन के अंतराल पर पिता और पुत्र की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया बंकी ब्लॉक का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और परिसर सुधार के दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9683
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई