Barabanki

Barabanki: भाकियू (टिकैत) की युवा किसान संसद में युवाओं ने एकजुट होकर संघर्ष करने का लिया संकल्प

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी शहर के गोकुल नगर स्थित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला कार्यालय में तीन दिवसीय युवा किसान संसद का आयोजन। युवाओं ने साझा किए अनुभव। एकजुट होकर संघर्ष करने का लिया संकल्प

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी शहर के गोकुल नगर स्थित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला कार्यालय में शनिवार 10 जनवरी 2026 को तीन दिवसीय युवा किसान संसद का आयोजन किया गया। युवा संसद का उद्घाटन वरिष्ठ किसान नेता उत्तम सिंह वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 14 युवा किसानों ने प्रतिभाग किया तथा अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मिठाई के नाम पर डिब्बा भी तौल रहे थे दुकानदार! रक्षाबंधन पर छापेमारी में सरस्वती स्वीट्स समेत 4 दुकानों में पकड़ी गई भारी घटतौली, मशीनें सीज

कार्यक्रम का मार्गदर्शन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) बाराबंकी के जिला अध्यक्ष आदरणीय हौसिला प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा किसानों के हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

युवा किसान संसद का उद्देश्य प्रतिभागी युवाओं का स्वयं परिचय, संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की रणनीति, प्रशासन व शासन के साथ किसानों एवं युवाओं के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के उपाय, तथा युवाओं का कृषि से दूर होने के कारणों पर गहन विचार-विमर्श करना रहा।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, भारत माता व वीर शहीदों की झांकियों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मध्यांचल सचिव अनुज सिंह, मंडल प्रभारी अयोध्या फैसल मलिक, युवा मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या राम तीरथ, जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष अमित सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष बंकी मोहम्मद रियाज, ब्लॉक अध्यक्ष देवा अरशद अली, ब्लॉक अध्यक्ष हरख बॉबी ठाकुर, ब्लॉक उपाध्यक्ष बंकी आशिफ सिद्दीकी, नगर उपाध्यक्ष बंकी अज्जू नेता, बृजेश कुमार (फतेहपुर), राजेश कुमार (ब्लॉक मीडिया प्रभारी), सरोज कुमार, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामानन्द वर्मा, जगदीश प्रसाद सहित दर्जनों किसान एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: फर्जी आरटीओ बनकर दिनदहाड़े ठगी! उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो सवार जालसाजों ने जेसीबी मालिक से वसूले ₹20,000; कार्रवाई के बदले पीड़ित पर सुलह का दबाव बनाने में जुटी पुलिस

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में उद्योगपति से 5 लाख महीना ‘गुंडा टैक्स’ की मांग: किसान यूनियन जिलाध्यक्ष समेत 9 पर FIR, फैक्ट्री बंद कराने की दी धमकी
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23228
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई