Barabanki

Barabanki: शिकायत से नाराज़ दबंगों ने होटल में घुसकर पीटा, रिवॉल्वर लहराकर दी जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार

SHARE:

Barabanki: नगर कोतवाली क्षेत्र में शिकायत से नाराज़ दबंगों द्वारा घर में मारपीट और होटल में घुसकर रिवॉल्वर लहराने का मामला सामने आया है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 मार्च 2026

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई और पुलिस की कथित निष्क्रियता का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की गई और पुलिस से शिकायत करने पर आक्रोशित आरोपियों ने होटल में घुसकर रिवॉल्वर लहराते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

होली के दिन घर में घुसकर मारपीट का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के फतहाबाद निवासी अमित कुमार पुत्र नन्हे लाल ने बताया कि 4 मार्च 2026 को वह अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान शिवम चौधरी पुत्र अजय, अनिल गौतम पुत्र लालता प्रसाद, सोनी व नेहा (पुत्रीगण अजय) कथित रूप से लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के. कुमार ने थाना समाधान दिवस में सुनी ग्रामीणों की सुनी फरियाद,  गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने अमित कुमार, उनकी पत्नी सुमन, माता शिवकुमारी, सास शिवकला व अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।

मारपीट में सास शिवकला को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज जिला अस्पताल बाराबंकी में चल रहा है।

पुलिस को तहरीर देने के बाद बढ़ी दबंगई

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दी, लेकिन आरोपियों की कथित ऊंची पहुंच के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता से आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए।

होटल में घुसकर रिवॉल्वर लहराने का आरोप

पीड़ित अमित कुमार के अनुसार, 5 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे आरोपी शिवम चौधरी, अनिल गौतम और तीन अज्ञात व्यक्ति उनके होटल “द ब्रदर्स इन” में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने रिवॉल्वर लहराते हुए कर्मचारियों से अभद्रता की और मारपीट की।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: आंगनवाड़ी–आशा की दबंगई, महीनों से नहीं बांटा बच्चों का राशन, पूछने पर ग्रामीण को पीटा, एसडीएम ने जांच का दिया आश्वासन

Barabanki: शिकायत से नाराज़ दबंगों ने होटल में घुसकर पीटा, रिवॉल्वर लहराकर दी जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार

बताया गया कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि दोबारा पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

इतना ही नहीं, पीड़ित का यह भी आरोप है कि रात करीब 1 बजे आरोपी पिस्टल लेकर उनके घर पहुंचे और ईंट-पत्थर से हमला किया। इस दौरान डायल 112 पर सूचना दी गई।

परिवार में दहशत, सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिससे उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। सपरिवार नगर कोतवाली पहुंचकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

Barabanki: शिकायत से नाराज़ दबंगों ने होटल में घुसकर पीटा, रिवॉल्वर लहराकर दी जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर जिले में कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1491
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?