Barabanki

बाराबंकी में गौ रक्षा के नाम पर गुंडागर्दी: रात में गौशाला में घुसने की कोशिश, ग्राम प्रधान और केयरटेकर को जान से मारने की धमकी

SHARE:

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में गौ रक्षा के नाम पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है।

गौ रक्षा दल के कथित कार्यकर्ताओं पर रात में गौशाला में जबरन घुसने, ग्राम प्रधान और केयरटेकरों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

ग्राम प्रधान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गौ रक्षा के नाम पर कथित तौर पर दबंगई और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मसौली थाना क्षेत्र के करपिया गांव में स्थित गौ आश्रय स्थल में देर रात जबरन घुसने की कोशिश, केयरटेकरों से अभद्रता और ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देने का आरोप स्वयं को गौ रक्षा दल का कार्यकर्ता बताने वाले कुछ लोगों पर लगा है। पीड़ित ग्राम प्रधान ने थाना मसौली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के बोधीपुरवा गांव में चिकन पॉक्स का प्रकोप: महिलाओं बच्चों समेत डेढ़ दर्जन लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रात 9 बजे गौशाला पहुंचकर गेट खुलवाने का बनाया दबाव

करपिया ग्राम पंचायत के प्रधान विनोद कुमार वर्मा द्वारा थाना मसौली में दी गई तहरीर के अनुसार, 26 जून 2026 की रात करीब 9 बजे आदेश शुक्ला, पीयूष वर्मा, सुमित यादव तथा उनके तीन-चार अन्य साथी करपिया स्थित गौ आश्रय स्थल पहुंच गए।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सभी लोग स्वयं को गौ रक्षा दल का कार्यकर्ता बता रहे थे और उन्होंने गौशाला का मुख्य गेट तत्काल खोलने का दबाव बनाया।

केयरटेकर बोले- रात में बिना अनुमति गेट नहीं खुल सकता

गौ आश्रय स्थल के केयरटेकर बाबूलाल और वेदप्रकाश ने कथित कार्यकर्ताओं से कहा कि रात के समय बिना जिला प्रशासन की अनुमति के गौशाला का गेट नहीं खोला जा सकता। उन्होंने अनुरोध किया कि यदि कोई निरीक्षण करना है तो दिन में आकर करें।

आरोप है कि यह सुनते ही कथित गौ रक्षक भड़क गए और दोनों केयरटेकरों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।

ग्राम प्रधान से फोन पर भी की अभद्रता और धमकी

केयरटेकरों ने तत्काल ग्राम प्रधान विनोद कुमार वर्मा से मोबाइल पर बात कराई। ग्राम प्रधान के अनुसार उस समय वे मोहर्रम के ताजिया दफन कार्यक्रम से लौटे थे और उन्होंने आरोपियों से दिन में आने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: झपकी आने से डिवाइडर से टकराई बाइक, दो सगे भाई गंभीर घायल

तहरीर के मुताबिक इसके बाद आरोपियों ने फोन पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा सांप्रदायिक टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर कहा कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो उन्हें घर से उठवाकर जान से मार दिया जाएगा।

ग्राम प्रधान का कहना है कि घटना के बाद से वह और गौशाला के कर्मचारी भय और असुरक्षा के माहौल में हैं।

ग्राम प्रधान ने पुलिस से लगाई सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार

बुधवार को ग्राम प्रधान विनोद कुमार वर्मा ने थाना मसौली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ रक्षा के नाम पर कुछ लोग कानून हाथ में लेकर सरकारी गौ आश्रय स्थलों में जबरन प्रवेश करने और कर्मचारियों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: स्पा सेंटर संचालिका और भाजपा नेता में तीखी बहस, ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों का लगाया आरोप; किया जोरदार प्रदर्शन

पुलिस ने शुरू की जांच

मसौली थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

बाराबंकी में झोलाछाप का ‘इंजेक्शन कांड’: डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, तीन अन्य बच्चे गंभीर हालत में रेफर

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

14112
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई