Barabanki

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ब्रिटानिया कंपनी की बस ने ई-स्कूटी को मारी टक्कर, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

SHARE:

बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में ब्रिटानिया कंपनी की बस ने ई-स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी।

जिला अस्पताल और लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 28 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अटवा गांव के पास ब्रिटानिया कंपनी की एक बस ने ई-स्कूटी सवार मां-बेटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान पहले बेटी और बाद में मां ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

दवा लेकर घर लौट रही थीं मां-बेटी, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बल्लापुरवा निवासी मंगल यादव (40 वर्ष) पत्नी निवासी बल्लापुरवा, थाना जहांगीराबाद अपनी 24 वर्षीय पुत्री रीता देवी के साथ जहांगीराबाद से दवा लेकर ई-स्कूटी से घर लौट रही थीं। रविवार दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही वे अटवा गांव के पास पहुंचीं, सामने से आ रही ब्रिटानिया कंपनी की बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अचानक सड़क पर आए युवक को बचाने के प्रयास में पलटी तेज़ रफ़्तार कार, कई लोग घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कई फीट दूर सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चालक बस छोड़कर मौके से फरार

हादसे के तुरंत बाद बस चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

बेटी ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम, मां की ट्रॉमा सेंटर में मौत

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 24 वर्षीय रीता देवी की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मंगल यादव को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक: अपर पुलिस अधीक्षक ने की परंपरागत मार्गों से जुलूस निकालने की अपील, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मां-बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू की

घटना की सूचना पर जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ब्रिटानिया कंपनी की बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता

बाराबंकी में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में हीट वेव अलर्ट: DM ईशान प्रताप सिंह ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से निकलने से बचने की अपील

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अशरफ अली 

बाराबंकी में करोड़ों की सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़े का खेल! ग्राम प्रधान का आरोप—’योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को तहसील के अधिकारी कर रहे फेल’, सीएम से लगाई गुहार

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

13140
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई