Barabanki

बाराबंकी में प्रधानी चुनाव की गुटबाजी और ज़मीनी रंजिश ने ली जान: मेढ़ विवाद के बाद घर में घुसकर हमला, बुजुर्ग की मौत; महिलाओं समेत 13 घायल

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में प्रधानी चुनाव की रंजिश और जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

घर में घुसकर हुए हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि महिलाओं समेत 13 लोग घायल हुए।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में प्रधानी चुनाव की गुटबाजी और जमीनी रंजिश ने बुधवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। खेत की मेढ़ काटने के विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग भगवानदीन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी समेत आठ लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भी पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रधानी चुनाव की गुटबाजी और जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह

जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पूरे मेहरबान मजरे बरांवा गांव निवासी भगवानदीन पुत्र हीरालाल (60 वर्ष) और उनके पट्टीदार पूतू पुत्र खुशीराम के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवार प्रधानी चुनाव के दौरान अलग-अलग गुटों में बंट गए थे, जिसके बाद से आपसी रंजिश लगातार बढ़ती चली गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद मां की पिटाई: शिकायत पर सुलह का पुलिसिया दबाव! 48 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं, एसपी से शिकायत पर मिला भरोसा 

परिजनों का आरोप है कि पिछले कई महीनों में दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद और मारपीट हुई, लेकिन शिकायतों के बावजूद पुलिस ने स्थायी समाधान नहीं कराया। इसी का परिणाम बुधवार को हुए खूनी संघर्ष के रूप में सामने आया।

खेत की मेढ़ कटी मिली, विरोध करने पर घर में घुसकर हमला

बुधवार दोपहर भगवानदीन अपनी पत्नी रामवती (55 वर्ष) के साथ खेत देखने गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके खेत की मेढ़ काट दी गई है। खेत से लौटकर जब उन्होंने विपक्षी पक्ष से इसका कारण पूछा तो विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसके बाद विपक्षी पक्ष के लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर भगवानदीन पर टूट पड़े। जान बचाने के लिए भगवानदीन और उनकी पत्नी घर के अंदर भागे, लेकिन हमलावर घर में भी घुस गए और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया।

फाइल फ़ोटो – भगवान दीन मृतक

बुजुर्ग की मौत, महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल

इस हमले में भगवानदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके अलावा परिवार के कई अन्य सदस्य भी घायल हुए, जिनमें—

  • रामवती (55 वर्ष) पत्नी भगवानदीन
  • महेश पुत्र भगवानदीन
  • राजेंद्र (40 वर्ष)
  • योगेंद्र (30 वर्ष)
  • सुरेश (17 वर्ष)
  • चांदनी (14 वर्ष) पुत्री राजेंद्र प्रसाद
  • शांति (21 वर्ष) पुत्री राजेश
  • अमर (15 वर्ष) पुत्र राजेश
यह भी पढ़ें  Barabanki: दुष्कर्म के बाद पेट्रोल डालकर 19 वर्षीय युवती को जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत; अंतिम संस्कार के दौरान भीम आर्मी और पुलिस में तीखी नोक-झोंक

शामिल हैं।

सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भगवानदीन ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल रामवती, चांदनी, शांति, महेश समेत चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दूसरे पक्ष के भी पांच लोग घायल

मारपीट में दूसरे पक्ष के भी पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

भगवानदीन की मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंच गए।

प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार सिंह, अधिवक्ता बृजेंद्र प्रताप सिंह ‘बिज्जू’, गुड्डू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

मृतक के बेटे का आरोप- कई शिकायतों के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

मृतक भगवानदीन के बेटे योगेंद्र ने आरोप लगाया कि सहन की भूमि और नाली के विवाद को लेकर पिछले दो महीनों में कई बार विपक्षियों ने मारपीट की थी। इसकी लिखित शिकायत भी कोतवाली हैदरगढ़ में दी गई थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पत्थर से टकराई बाइक, 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

योगेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल धारा 151 के तहत चालान कर औपचारिक कार्रवाई की और विवाद का स्थायी समाधान नहीं कराया। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो उनके पिता की जान बच सकती थी।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी समीर सिंह, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में चेक बाउंस मामले में कोर्ट सख्त: शिक्षा विभाग के बाबू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, उधार लेकर नहीं लौटाए डेढ़ लाख रुपए

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

14112
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई