Barabanki

Barabanki: ड्राइवर को झपकी आने से हुआ भीषण हादसा, बुढ़वल चौराहे पर गड्ढे में पलटी मौरंग लदी ट्रक, चालक घायल

SHARE:

Barabanki: रामनगर थाना क्षेत्र स्थित बुढ़वल चौराहे पर कानपुर से करनैलगंज जा रही मौरंग लदी ट्रक नींद आने से अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

चालक घायल, 108 एंबुलेंस और पुलिस ने रेस्क्यू कर सीएचसी रामनगर में कराया भर्ती।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 28 फरवरी 2026

बाराबंकी (Barabanki) जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वल चौराहे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कानपुर से करनैलगंज जा रही मौरंग लदी ट्रक गलत दिशा में जाकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

 

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अंकित कुमार (30 वर्ष) पुत्र कन्हैयालाल, निवासी हरबंशपुर, थाना बिधनू, जिला कानपुर, मौरंग लादकर कानपुर से करनैलगंज जा रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: “एसपी साहब, पुलिस ही साथ न दे तो गरीब विधवा किसके पास जाए?” दबंगों के कथित अवैध निर्माण के आगे बेबस महिला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

शनिवार सुबह जब ट्रक रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल चौराहे के पास पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई। नींद आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और गलत दिशा में जाकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

108 एंबुलेंस और पुलिस ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर 108 एंबुलेंस (UP 32 EG 5010) भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ट्रक के केबिन में फंसे घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दो दिन से लापता BJP नेता का तालाब में उतराता मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी

ईएमटी अजय कुमार विश्वकर्मा और पायलट संतोष कुमार ने तत्काल घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया।

 

सीएचसी रामनगर में चल रहा इलाज

घायल चालक अंकित कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मौरंग, बालू लदे वाहनों की जांच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में ड्राइवरों को पर्याप्त आराम और सावधानी बरतनी चाहिए। प्रशासन से भी सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  Barabanki: हर घर तिरंगा अभियान-2026 की तैयारियां तेज, जिले में 6.30 लाख तिरंगा बनाने और वितरित करने का लक्ष्य; DM ने जनपदवासियों से की यह खास अपील

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22743
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई