Barabanki

Ayodhya News: अकीदत व इबादत के साथ मनाई गई शब-ए-बरात, जिगिनियां गांव में दुआओं से गूंजी फ़िज़ा

SHARE:

Ayodhya News:

अयोध्या के जिगिनियाँ गांव में शबेबरात पूरी अकीदत से मनाई गई, कब्रों पर फातिहा, नफ्ल नमाजें और अमन-चैन की दुआएं की गईं।

Ayodhya

अयोध्या, उत्तर प्रदेश | 04 फरवरी 2026

रहमतों और मगफिरत की मुकद्दस रात शब-ए-बारात अयोध्या जनपद में पूरी अकीदत, एहतराम और मुसर्रत के साथ मनाई गई। इस मौके पर अल्लाह की बारगाह में गुनाहों की माफी, बेहतर मुकद्दर और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं।

अयोध्या जनपद के विकास खंड मया अंतर्गत ग्राम सभा सराय सागर के मजरे जिगिनियां में स्थित हज़रत बाबा मोहम्मद ज़ाकिर हुसैन शाह रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर शब-ए-बारात की रात विशेष इबादतों का आयोजन किया गया। जिगिनियां सरजमीं आस्ताने के खादिम एवं युवा समाजसेवी मास्टर मुबारक अली इदरीशी की सरपरस्ती में यह मुकद्दस रात पूरी श्रद्धा और धार्मिक माहौल में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, हड़ताल के चलते भटकते रहे खाताधारक

शब-ए-बारात के अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने बुजुर्गों की कब्रों पर पहुंचकर अगरबत्ती व मोमबत्ती जलाकर फातिहा पढ़ी और उनके लिए मगफिरत की दुुआएं की। साथ ही देश में अमन-ओ-अमान और भाईचारे की दुआ की गई।

इस मुकद्दस रात में लोगों ने नफ़्ल नमाज़े अदा की, क़ुरआन की तिलावत की और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी तथा आने वाले समय के लिए बेहतर तकदीर की दुआ मांगी। पूरी रात आस्ताने और कब्रिस्तान में इबादत का सिलसिला चलता रहा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 05 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, गूगल सर्च से रेकी कर बिजली घरों को बनाते थे निशाना; भारी मात्रा में विद्युत तार बरामद

इस अवसर पर खादिम-ए-खास मोहम्मद कैफ इदरीशी, मास्टर राहत अली सलमानी, गुलाम फरीद अहमद सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। सभी ने अपने बुजुर्गों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनकी रूह की शांति और मगफिरत के लिए दुआ की।

रिपोर्ट – एम.के. इदरीशी

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: जिला अस्पताल को मिली बड़ी सौगात, DM ने किया नव निर्मित पंजीकरण भवन व जन औषधि केंद्र का उद्घाटन
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1841
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?