Barabanki

Barabanki News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर कथित ब्रेनवॉश, यौन शोषण और धर्मांतरण की साजिश! पुलिस कांस्टेबल, सऊदी से लौटे युवक और मौलाना समेत कई पर गंभीर आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के फतेहपुर में महिला ने बेटी के कथित धर्मांतरण, यौन शोषण, जबरन निकाह और दो बार गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया।

कांस्टेबल, सऊदी से लौटे युवक, मौलाना समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से कार्रवाई की मांग।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 July 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) बाराबंकी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी को पहले एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया, फिर सऊदी अरब में रहने वाले युवक से संपर्क कराया गया। आरोप है कि इसके बाद युवती का कथित रूप से ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया गया, कई बार उसका यौन शोषण किया गया, दो बार गर्भपात कराया गया और अंत में जबरन निकाह भी करा दिया गया।

महिला ने पूरे मामले को सुनियोजित गिरोह द्वारा संचालित बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विधवा महिला ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र, बेटी को जाल में फंसाने का आरोप

पीड़िता महिला ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वर्ष 2024 के दौरान उसकी पुत्री का संपर्क फतेहपुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल आसिफ से हुआ। महिला का आरोप है कि संपर्क होने के बाद आसिफ ने उसकी पुत्री का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और कई बार फोन पर उसे इसके लिए तैयार करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर वन विभाग का शिकंजा, डंपर सीज

जब लड़की ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए पैसों का लालच दिया और कथित रूप से धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा।

सऊदी में रहने वाले युवक से कराया संपर्क, इंस्टाग्राम के जरिए किया ब्रेनवॉश

महिला का आरोप है कि बेटी के मना करने पर कांस्टेबल आसिफ ने सऊदी अरब में रह रहे जावेद नामक युवक को उसकी पुत्री का मोबाइल नंबर दे दिया।

इसके बाद जावेद ने लगातार फोन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से संपर्क बनाए रखा। आरोप है कि उसने धीरे-धीरे युवती का ब्रेनवॉश करना शुरू कर दिया और उसे धर्मांतरण के लिए मानसिक रूप से तैयार किया।

सऊदी से लौटकर किया यौन शोषण, कुरान पढ़ाकर धर्म परिवर्तन के लिए किया प्रेरित

महिला के अनुसार, सऊदी अरब से लौटने के बाद 2 जनवरी 2026 को जावेद ने युवती से संपर्क किया और उसे अपने साथ ले गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसने युवती का यौन शोषण किया तथा उसे कुरान पढ़ाकर मुस्लिम धर्म को सर्वोपरि बताते हुए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें  UP News: बस्ती में जन्मा एलियन जैसा दिखने वाला विचित्र बच्चा, देखकर दहशत में आए डॉक्टर - विज्ञान के लिए चुनौती बना नवजात

महिला का दावा है कि इसके बाद आरोपी ने कई बार उसकी पुत्री का यौन उत्पीड़न किया।

दो बार गर्भवती हुई युवती, दवा खिलाकर कराया गया गर्भपात

शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि लगातार यौन शोषण के दौरान युवती दो बार गर्भवती हुई।

महिला का आरोप है कि दोनों बार आरोपी जावेद ने दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया ताकि मामला सार्वजनिक न हो सके।

मजार पर वाहन के अंदर कराया गया जबरन निकाह

महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कांस्टेबल आसिफ के कहने पर जावेद अपने जीजा रेहान निवासी ग्राम चक, थाना सफदरगंज के साथ कोतवाली नगर के कानूनगोयान मोहल्ला निवासी हमजा के संपर्क में रहने वाले एक मौलाना के पास मसौली बाजार स्थित एक मजार पर चार पहिया वाहन से ले गया।

शिकायत के अनुसार, जहां वाहन के अंदर ही मौलाना और उसके 7-8 अज्ञात साथियों ने कथित रूप से युवती का जावेद के साथ जबरन निकाह करा दिया।

महिला का आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में सभी आरोपी गिरोहबद्ध होकर शामिल रहे।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

महिला का कहना है कि जब उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई और उसने इसका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने उसे जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 18 जनवरी को सभी बूथों पर सार्वजनिक होगी मतदाता सूची, नाम व विवरण की जांच कर सकेंगे मतदाता

महिला ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग

महिला ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से मांग की है कि पूरे मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उसने यह भी मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर धर्मांतरण, यौन शोषण, जबरन निकाह और कथित आपराधिक साजिश में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / निरंकार त्रिवेदी 

Barabanki News: दलित मंत्री और विधायक पीछे, सवर्ण पूर्व विधायक पहली पंक्ति में! महादेवा मंदिर में सीएम योगी के दर्शन-पूजन की तस्वीर पर छिड़ी सियासी बहस

 

 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18484
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई