Barabanki

Barabanki News: रिलायंस फैक्ट्री में ‘मजाक’ बना मौत का कारण! एयर प्रेशर पाइप से शरीर में हवा भरने का आरोप, 4 दिन बाद मजदूर की मौत

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी की रिलायंस फैक्ट्री में कथित मजाक के दौरान एयर प्रेशर पाइप से शरीर में हवा भरने से मजदूर की मौत।

चार दिन इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ा। पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रिलायंस फैक्ट्री से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर सहकर्मियों द्वारा किए गए ‘मजाक’ ने एक मजदूर की जान ले ली। आरोप है कि काम के दौरान एयर प्रेशर पाइप से युवक के प्राइवेट पार्ट के रास्ते शरीर में तेज दबाव से हवा भर दी गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। चार दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

रिलायंस फैक्ट्री में कथित मजाक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मामला बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चंदौली गांव का है। मृतक की पहचान संजू के रूप में हुई है, जो रिलायंस फैक्ट्री में मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर धमकी; पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

परिजनों के मुताबिक 17 जुलाई 2026 को फैक्ट्री में काम के दौरान संजू के सहकर्मी सुशील और कुछ अन्य कर्मचारी आपस में कथित तौर पर मजाक कर रहे थे। इसी दौरान एयर प्रेशर पाइप से उसके शरीर में तेज दबाव के साथ हवा भर दी गई। हवा का दबाव इतना अधिक था कि संजू का शरीर फूल गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए और समय रहते पुलिस को सूचना भी नहीं दी गई।

चार दिन तक अस्पताल में चला इलाज, नहीं बच सकी जान

घटना के बाद लेबर ठेकेदार द्वारा गंभीर हालत में संजू को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने लगातार चार दिनों तक उसका उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

मंगलवार को इलाज के दौरान संजू की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खेत में बकरियां घुसने को लेकर विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला; हालत गंभीर

परिजनों ने लगाया मामला दबाने का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि बेहद लापरवाही और आपराधिक कृत्य का मामला है। उनका आरोप है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया गया और सीधे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच, कुछ लोगों से पूछताछ

मामले पर सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया जा रहा है। फिलहाल परिवार की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।

कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

फैक्ट्री में कथित ‘मजाक’ के नाम पर हुई इस दर्दनाक घटना ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों, कर्मचारियों के व्यवहार और कार्यस्थल पर अनुशासन को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मासूम हर्षवर्धन की मौत के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार! नो एंट्री में दौड़ रहे भारी वाहन, ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला केवल लापरवाही का नहीं बल्कि गंभीर आपराधिक कृत्य का माना जाएगा। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और दोषियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki News: दलित मंत्री और विधायक पीछे, सवर्ण पूर्व विधायक पहली पंक्ति में! महादेवा मंदिर में सीएम योगी के दर्शन-पूजन की तस्वीर पर छिड़ी सियासी बहस

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?