Barabanki

Barabanki News: किसान नेता मुकेश सिंह की जयंती पर सेवा अभियान, 61 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी में किसान नेता स्वर्गीय मुकेश सिंह की जयंती पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने रक्तदान, फल वितरण और पौधरोपण किया।

जिला अस्पताल में 61 लोगों ने रक्तदान किया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 अगस्त 2026

शोषितों, पीड़ितों, किसानों और मजदूरों की आवाज के रूप में पहचान बनाने वाले दिवंगत किसान नेता मुकेश सिंह की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 61 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसके अलावा अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को फल वितरित किए गए और जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

जिला अस्पताल में पांच घंटे चला रक्तदान शिविर

मुकेश सिंह की जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद और उत्तम सिंह की अगुवाई में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। करीब पांच घंटे चले शिविर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और कुल 61 लोगों ने रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: प्राचीन शिव मंदिर पर अवैध कब्जे का प्रयास, हिंदूवादी संगठनों में उबाल, कार्रवाई को मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

रक्तकोष प्रभारी डॉ. बीपी सिंह की देखरेख में आयोजित शिविर में मुकेश सिंह के दोनों पुत्र राहुल और विक्रांत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

सीएचसी में मरीजों को फल, ब्लॉकों में पौधरोपण

जयंती कार्यक्रम को केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रखा गया। सीएचसी सिरौली गौसपुर, बनीकोडर और सूरतगंज में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए।

वहीं जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया गया।

किसान, गरीब और मजदूरों के लिए संघर्ष करते थे मुकेश सिंह

भाकियू के प्रदेश महासचिव रहे स्वर्गीय मुकेश सिंह ने किसानों, गरीबों और मजदूरों के अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाई। सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। नेत्रदान, देहदान, रक्तदान और सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर उन्होंने जनपद में एक अलग पहचान बनाई थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली से पहले खाद्य विभाग की सघन छापेमारी, 1.25 लाख रुपए के खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक; मिलावटखोरों में हड़कंप

इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती को सामाजिक सेवा दिवस के रूप में मनाया।

पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रक्तदान और अन्य सेवा कार्यक्रमों के बाद कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा, गिरीश चंद, सतीश वर्मा ‘रिंकू’, राम सेवक रावत, ओम प्रकाश वर्मा, रामानंद, शिव नारायण सिंह, रईस अहमद, राम अचल, प्रमोद कुमार, भगौती प्रसाद, संजय रस्तोगी, राम मदन रावत, मुन्नालाल, राजेश कुमार, हाजी इम्तियाज, अरविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रक्तदान कर यह लोग बने महादानी 

रक्तदान करने वालों में राहुल, विक्रांत, नुसरत अली, राम करन, अशोक कुमार, सुभाष चंद, विनोद कुमार, संजय, अरविंद कुमार, बृजेश कुमार, कुश कुमार, जयकरन सिंह, अमर सिंह, सिराज अहमद, राम अचल, लालू यादव, मीरा देवी, रुकमणी देवी, आकाश, आनंद, वीर बहादुर सिंह, राकेश कुमार, शिवम सिंह, सत्येंद्र वर्मा, सतीश कुमार, प्रेम चंद, प्रमोद कुमार और उमेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: रामनगर में तेज़ रफ़्तार का कहर, तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत; दो सिपाहियों व महिला समेत 6 घायल, हालत गंभीर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki: कथित भूमाफिया उस्मान सिद्दीकी का दुस्साहसिक कारनामा, सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर सार्वजनिक रास्ते पर लगाया गेट; SDM से शिकायत के बाद भी कार्रवाई सिफ़र

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

21377
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई