Barabanki

योगी कैबिनेट का विस्तार: राजभवन में 8 मंत्रियों ने ली शपथ, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

SHARE:

लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के तहत 8 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भूपेंद्र चौधरी और मनोज कुमार पांडेय कैबिनेट मंत्री बने, जबकि अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र तोमर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

Barabanki

लखनऊ, उत्तर प्रदेश | 10 मई 2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 8 नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। राजधानी लखनऊ स्थित जन भवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली खेलने के नाम पर दलितों से बदसलूकी व मारपीट, कार्रवाई में देरी पर भड़की भीम आर्मी; आधी रात को कोतवाली का किया घेराव

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

योगी कैबिनेट विस्तार में वरिष्ठ नेताओं भूपेन्द्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) और मनोज कुमार पांडेय (Manoj Kumar Pandey) को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

वहीं अजीत सिंह पाल (Ajit Singh Pal) और सोमेन्द्र तोमर (Somendra Tomar) ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप, लोगों ने महिला सुरक्षा के दावों पर उठाए सवाल

इसके अलावा कृष्णा पासवान (Krishna Paswan), कैलाश सिंह राजपूत (Kailash Singh Rajput), सुरेन्द्र  दिलेर (Surendra Diler) और हंसराज विश्वकर्मा (Hansraj Vishwakarma) को राज्य मंत्री बनाया गया।

शपथ के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवशपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह मंत्रिमंडल विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। नए चेहरों को शामिल कर भाजपा ने संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप: गला दबाकर हत्या की कोशिश, पति समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

रिपोर्ट – नौमान माजिद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22949
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई