Barabanki

Barabanki News: शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक, SHO ने की भाईचारा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

SHARE:

Barabanki News:

मसौली थाने में शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस ने भाईचारे, यातायात नियमों के पालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Gujrat

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 01 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के मसौली थाना परिसर में रविवार को शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों से आपसी भाईचारे और और शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की।

 

कब्रगाहों और धार्मिक स्थलों पर रहेगी विशेष सतर्कता

प्रभारी निरीक्षक ने शब-ए-बारात के अवसर पर जहां-जहां कब्रिस्तान स्थित है, उनकी लोकेशन की जानकारी ली ताकि वहां पर्याप्त पुलिस चौकसी सुनिश्चित की जा सके। वही महाशिवरात्रि के दौरान लोधेश्वर महादेवा मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन को सहयोग देने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ज़मीन विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, एक की मौत, युवती समेत दो लोग गंभीर घायल

 

अफवाह और अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों की ओवरलोडिंग, हेलमेट के प्रयोग और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: आंगनवाड़ी–आशा की दबंगई, महीनों से नहीं बांटा बच्चों का राशन, पूछने पर ग्रामीण को पीटा, एसडीएम ने जांच का दिया आश्वासन

 

प्रशासन को मिला सहयोग एक आश्वासन

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और दोनों त्योहारो को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर सहमति जताई।

Barabanki News: शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक, SHO ने की भाईचारा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

शांति समिति की बैठक में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा, कस्बा प्रभारी अभय गुप्ता, उपनिरीक्षक राशिद अली खान, सत्यपाल सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, रामदेव सिंह यादव, उमाकांत राव, नूर मोहम्मद, धीरज, जितेन्द्र वर्मा, जवाद खान, सलमान, प्रेमानंद वर्मा, मुन्ना कुरैशी, अरुण कुमार सहित अन्य जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / नूर मोहम्मद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पोषाहार विवाद में नया मोड़, POCSO एक्ट का मुकदमा वापस लेने के दबाव का आरोप; 55 पैकेट छीनने पर दर्ज हुई FIR
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22924
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई