Barabanki

Barabanki: मामूली कहासुनी के बाद युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

SHARE:

Barabanki: हैदरगढ़ क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों से कहासुनी के बाद फांसी लगाने की आशंका।

पुलिस को बिना सूचना दिए किया गया अंतिम संस्कार।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 अप्रैल 2026

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरांवा गांव में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में मामूली कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगा ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घर में कहासुनी के बाद हुई घटना

जानकारी के अनुसार, बरांवा गांव निवासी मयंक (20 वर्ष) पुत्र अरविंद सिंह अपने छोटे भाई और मां के साथ घर में रहता था, जबकि उसके पिता दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मायके में रह रही पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की जलकर मौत, साले पर हत्या का आरोप

रविवार सुबह किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके कुछ देर बाद यह घटना सामने आई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मां ने देखा तो उड़े होश, मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद जब उसकी मां कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने मयंक को छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा।

यह दृश्य देखते ही मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बिना पुलिस सूचना के किया अंतिम संस्कार

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही जल्दबाजी में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि ऐसे मामलों में आमतौर पर पुलिस जांच जरूरी होती है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों को हटाने के आदेश से हड़कंप, वेतन और पीएफ कटौती को लेकर फूटा आक्रोश
पुलिस को नहीं मिली घटना की सूचना

इस संबंध में हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच की जाएगी।

उठ रहे कई सवाल

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि आखिर बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार क्यों किया गया।
स्थानीय लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: संजय सेतु की मरम्मत के दौरान सरयू नदी पर करोड़ों की लागत से बनेगा पीपा पुल, युद्धस्तर पर शुरू हुआ निर्माण कार्य

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

15453
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई