Barabanki

Barabanki: थाने में सुलझा पति-पत्नी का विवाद, पुलिस की काउंसलिंग से फिर जुड़ा परिवार

SHARE:

Barabanki: लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को पुलिस ने मिशन शक्ति केंद्र में काउंसलिंग के जरिए सुलझा दिया।

पुलिस और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और महिला अपने पति के साथ ससुराल जाने के लिए राजी हो गई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का मामला पुलिस की पहल से सुलझा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हुपुर निवासी कंचन पत्नी रूपेश रावत ने अपने पति रूपेश रावत पुत्र अमरीश रावत के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर थाना लोनीकटरा में प्रार्थना पत्र दिया था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: 6 फरवरी को हुई थी शादी, मायके में जंगले से लटका मिला शव; जांच शुरू

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र, थाना लोनीकटरा में बुलाकर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कराई।

पुलिस और संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में हुई समझाइश

लंबी बातचीत के बाद बनी सहमति

दिनांक 13 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक जितेंद्र, मिशन शक्ति में तैनात महिला आरक्षी रीता मौर्या तथा हेड कांस्टेबल संजय की मौजूदगी में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई।

इस दौरान क्षेत्र के कई संभ्रांत लोगों को भी बुलाया गया, जिन्होंने पति-पत्नी को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई और विवाद का समाधान हो गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का औचक निरीक्षण: खाद वितरण में गड़बड़ी व उर्वरक वितरण रजिस्टर में मिली खामियां; सचिव को लगाई फटकार

काउंसलिंग के बाद पति के साथ ससुराल जाने को राजी हुई महिला

काउंसलिंग के बाद आवेदिका कंचन अपने पति रूपेश रावत के साथ ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पारिवारिक विवादों को काउंसलिंग और संवाद के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाता है, ताकि परिवार टूटने से बच सके और आपसी रिश्तों में फिर से सामंजस्य स्थापित हो सके।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय में सुबह साढ़े आठ बजे तक नहीं पहुंचे शिक्षक: रसोईया ने खोला स्कूल, बच्चों ने किया इंतजार; ग्रामीणों ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19415
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई