Barabanki

Barabanki: जलते घर में फंसा युवक, होमगार्ड बना “हीरो”, जान जोखिम में डालकर फिल्मी स्टाइल में किया रेस्क्यू….Video

SHARE:

Barabanki: दनियालपुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने अपने घर में आग लगा दी और खुद ही अंदर फंस गया।

यूपी-112 टीम के होमगार्ड करुणेश तिवारी ने साहस दिखाते हुए धुएं से भरे घर में घुसकर युवक को फिल्मी अंदाज में सुरक्षित बाहर निकाला।

होमगार्ड के इस बहादुरी भरे कदम की गांव में जमकर सराहना हो रही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के दनियालपुर गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने गुस्से में अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया।

घटना के बाद घर से उठती आग की लपटें और धुएं को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान युवक खुद ही घर के अंदर फंस गया और धुएं की चपेट में आकर अर्ध मूर्छित हो गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बच्चों की लड़ाई के बाद खूनी संघर्ष: घर में घुसकर लाठी-डंडों और सरिया से हमला, महिला समेत चार घायल

यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी

मिली जानकारी के अनुसार दानियालपुर गांव निवासी शिवा पुत्र रामकैलाश शराब का आदी बताया जा रहा है और इसी वजह से उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था।

बताया जा रहा है कि बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद शराब के नशे में धुत शिवा ने अपने दोमंजिला मकान में आग लगा दी।

आग लगने के बाद वह खुद भी मकान के अंदर फंस गया। घर से उठती आग और धुएं को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर सका।

इसी दौरान ग्रामीणों ने यूपी-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी 8653 मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दलित मंत्री और विधायक पीछे, सवर्ण पूर्व विधायक पहली पंक्ति में! महादेवा मंदिर में सीएम योगी के दर्शन-पूजन की तस्वीर पर छिड़ी सियासी बहस

होमगार्ड ने दिखाई बहादुरी

धुएं से भरे घर में घुसकर किया रेस्क्यू

मौके की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी 8653 पर तैनात होमगार्ड करुणेश तिवारी ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय दिया।

उन्होंने पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते आग और धुएं से भरे घर में प्रवेश किया और अंदर अर्ध-मूर्छित अवस्था में पड़े शिवा को अपने बाजुओं में दबोचकर बाहर निकाल लिया।

Barabanki: जलते घर में फंसा युवक, होमगार्ड बना "हीरो", जान जोखिम में डालकर फिल्मी स्टाइल में किया रेस्क्यू....Video

खास बात यह रही कि, होमगार्ड करुणेश तिवारी ने किसी फिल्मी हीरो की तरह अकेले ही यह जोखिम भरा रेस्क्यू किया और युवक की जान बचा ली।

ग्रामीणों ने की होमगार्ड की सराहना

घटना के बाद गांव में होमगार्ड करुणेश तिवारी के साहसिक कार्य की जमकर सराहना हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना समय रहते आग और धुएं से भरे घर में प्रवेश कर युवक को बाहर नहीं निकाला होता, तो दम घुटने से उसकी मौत भी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ब्यूटी पार्लर, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा उपाय
देखे रेस्क्यू का वीडियो

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22897
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई