Barabanki

Barabanki: कुर्सी इलाक़े में भीषण सड़क हादसा – कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक गहरी खाई में गिरा, चालक की हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki:  कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ आउटर रिंग रोड पर कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

चालक और परिचालक ट्रक में फंस गए, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 03 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। लखनऊ आउटर रिंग रोड पर कोल्ड ड्रिंक से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलता हुआ गहरी खाई में जा गिरा।

यह हादसा कुर्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगौली गांव के पास हुआ, जहां दुर्घटना के बाद इलाक़े में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: निर्माणाधीन मकान का स्लैब भरभराकर गिरा, एक घायल; 25 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

खाई में बिखरी कोल्ड ड्रिंक की सैकड़ों बोतले, जुटी भीड़

हादसे के बाद ट्रक में लदी कोल्ड ड्रिंक की सैकड़ों बोतले सड़क किनारे और खाई में बिखर गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

ट्रक में फंसे चालक-परिचालक को बाहर निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पलटने के बाद चालक और परिचालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गए। पुलिस टीम ने कटर और अन्य उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरकारी भूमि पर लगे आम के हरे-भरे पेड़ो की अवैध कटान, शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य, अब डीएम और डीएफओ से कार्रवाई की मांग

घायलों को एंबुलेंस के जरिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चालक की हालत गंभीर, जांच शुरू

कुर्सी थाना प्रभारी कृष्ण कांत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक धर्मेन्द्र और परिचालक लाला बाबू, दोनों फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के निवासी है।

उपचार के दौरान चालक धर्मेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि परिचालक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खाई से निकलवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पति से नाराज होकर महिला ने छोड़ा घर, नगर कोतवाली पुलिस ने सकुशल किया बरामद; पति के बजाय भाई के साथ जाने की जताई इच्छा

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?