Barabanki

Barabanki: रामनगर में तेज़ रफ़्तार का कहर, तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत; दो सिपाहियों व महिला समेत 6 घायल, हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में तीन बाइकों की जोरदार टक्कर में दो सिपाही, एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल। सभी को सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। ग्राम दलसराय के पास तीन बाइको की जोरदार टक्कर में दो सिपाही, एक महिला सहित करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में युवक की मौत के बाद बवाल: शव रखकर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; इंस्पेक्टर समेत कई घायल, लाठीचार्ज के बाद हालात काबू

 

कैसे हुआ हादसा ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद श्रावस्ती के लक्ष्मण नगर थाना सोनवा निवासी 20 वर्षीय मनीष मिश्रा पुत्र पप्पू मिश्रा अपनी बाइक से 25 वर्षीय पत्नी अनीता पत्नी विपिन को लेकर लखनऊ की ओर जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे जब वो रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दलसराय के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ़्तार के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

बताया जा रहा है कि अनियंत्रित बाइक ने आगे चल रहे श्रद्धालु 23 वर्षीय अजीत पुत्र कमलेश और 20 वर्षीय सनी पुत्र रामबाबू (निवासी थाना अचलगंज, उन्नाव) की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

सिपाहियों की बाइक भी टकराई

इसी दौरान मसौली की ओर से आ रहे सिपाही हरिवंश और शुभम यादव की बाइक भी दोनों बाइकों से टकरा गई। देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और तीनों बाइकों पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में हाईटेंशन लाइन से झुलसे युवक की मौत के बाद हंगामा: आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, ग्राम प्रधान व जेई पर मुकदमा दर्ज

 

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया। घायलों को गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

तेज रफ़्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की मुख्य वजह तेज रफ़्तार और बाइक का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शिक्षा, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का संगम बना EXPRESSION 2025, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

रिपोर्ट – आसिफ़ हुसैन

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

15413
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई