Barabanki

UP News: गोमूत्र, गोबर और गंगाजल से ताजमहल का ‘शुद्धिकरण’ करने जा रहा हिंदूवादी संगठन का पदाधिकारी गिरफ्तार, कई नेता नजरबंद

SHARE:

UP News: महिला पदाधिकारी समेत कई नेता हाउस अरेस्ट

आगरा में ताजमहल को गोमूत्र, गोबर और गंगाजल से शुद्ध करने के ऐलान पर अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल महामंत्री को पुलिस ने पश्चिमी गेट से गिरफ्तार किया। कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, ताजमहल परिसर में कड़ी सुरक्षा।

UP News

आगरा, उत्तर प्रदेश | 15 फरवरी 2026

आगरा (Agra) में ताज महल (Taj Mahal) को गोमूत्र, गोबर और गंगाजल से ‘शुद्ध’ करने जा रहे अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) के मंडल महामंत्री रितेश भरद्वाज को ताजगंज पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ताजमहल के पश्चिमी गेट से हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें  Lucknow News: कोचिंग की आड़ में हैवानियत! 9वीं की छात्रा से एक साल तक दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर अपने ही घर में चोरी को किया मजबूर; आरोपी टीचर गिरफ्तार 

 

महाशिवरात्रि पर आयोजन का था ऐलान

महासभा ने पहले ही ताज महल को ‘तेजो महालय’ बताते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना की घोषणा की थी। संगठन का कहना था कि शाहजहां के उर्स के दौरान परिसर “अपवित्र” हुआ है, इसलिए पहले शुद्धिकरण किया जाएगा, उसके बाद पूजा होगी। इस ऐलान के बाद प्रशासन सतर्क हो गया था।

फ़ोटो: रितेश भरद्वाज (गिरफ्तार, मंडल महामंत्री)

महिला पदाधिकारी समेत कई नेता हाउस अरेस्ट

पुलिस ने एहतियातन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर, आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर और शहर महामंत्री नंदू भाई सहित कई पदाधिकारियों को उनके आवास पर नजरबंद किया। वही आगरा फोर्ट (Agra Fort) के आसपास बबलू निषाद के समर्थकों को थाना रकाबगंज पुलिस ने रोकते हुए हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: महंत अखिलेश दास हाउस अरेस्ट, सीएम योगी के कार्यक्रम में विरोध-प्रदर्शन का अल्टीमेटम पड़ा भारी; जानिए पूरा मामला

 

पुलिस की कड़ी निगरानी

ताजमहल परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संगठन की ओर से यह भी सवाल उठाया गया कि जब उर्स के अवसर पर तीन दिनों के लिए प्रवेश निःशुल्क होता है, तो महाशिवरात्रि पर ऐसा क्यों नहीं हो सकता।

हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐतिहासिक स्मारकों पर किसी भी प्रकार की धार्मिक या राजनीतिक गतिविधि की अनुमति नियमों के तहत नहीं दी जा सकती है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें  Success Story: बाराबंकी के लाल का कमाल, पहले ही प्रयास में IAS बने अभिजीत नंदन; UPSC CSE 2025 में AIR 294 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

रिपोर्ट – नौमान माजिद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22554
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई