Barabanki

Barabanki News: सागर इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय इलेक्ट्रिकल सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित, 450 से अधिक विद्युत कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: अयोध्या रोड स्थित सागर इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय इलेक्ट्रिकल सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें 450 से अधिक विद्युत कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों और दुर्घटना रोकथाम का प्रशिक्षण दिया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

अयोध्या रोड स्थित सागर इंस्टीट्यूट में विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर दो दिवसीय इलेक्ट्रिकल सेफ्टी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्युत कार्यों के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यशाला में जनपद बाराबंकी की अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता सहित करीब 450 से अधिक संविदा कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने, उपकरणों के सही उपयोग और निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें  Lucknow News: हिंद चैरिटेबल ट्रस्ट में करोड़ो की हेराफेरी का आरोप, चेयरमैन डॉ. आमोद सचान सहित अन्य पर केस दर्ज; जानिए पूरा मामला

 

विद्युत कार्य में जोखिम और सुरक्षा उपायों पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंपीरियल इलेक्ट्रिकल कंपनी के सेफ्टी हेड मनीष सूर्यवंशी ने विद्युत कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, इसलिए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग और मानक प्रक्रियाओं का पालन अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: छात्रों की सुरक्षा को लेकर डीएम गंभीर, स्कूल बस ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन व फिटनेस जांच अनिवार्य, असुरक्षित वाहनों पर रोक के आदेश

 

सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने का संकल्प

कार्यशाला के समापन पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में विद्युत कार्य के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा और सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्युत दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: भाकियू (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने के ऐलान से बढ़ीं राजनीतिक हलचल
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?