Mumbai: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने देवगिरी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और राज्यों में पार्टी की मजबूती पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर।

मुंबई, महाराष्ट्र | 28 फरवरी 2026
मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने उनके देवगिरी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और विभिन्न राज्यों में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

संगठन विस्तार और ज़मीनी मजबूती पर जोर
मुलाकात के दौरान धनंजय शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा।
वहीं सुनेत्रा पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और ज़मीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क से ही संभव है।

राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती का संकल्प
राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नेताओं ने एकजुटता के साथ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने का संकल्प दोहराया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीतिक चर्चा भी की गई, जिससे आने वाले समय में पार्टी की सक्रियता और प्रभाव को बढ़ाया जा सके।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
देवगिरी आवास पर हुई यह शिष्टाचार भेंट राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि संगठनात्मक स्तर पर यह बैठक भविष्य की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।
रिपोर्ट – नौमान माजिद











