Barabanki

Barabanki: संपत्ति के लिए भाई बना कसाई, पटरे से पीट-पीटकर ले ली सगे भाई की जान

SHARE:

Barabanki: संपत्ति के लिए भाई बना कसाई, पटरे से पीट-पीटकर ले ली सगे भाई की जान

बाराबंकी जिले की नगर कोतवाली इलाके में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बेटो के साथ मिलकर अपने ही भाई की पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

शहर के बड़ेल मोहल्ले में गुरुवार की सुबह जमीन और रास्ते के विवाद में एक भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर दूसरे भाई की पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान उमाशंकर मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय उमाशंकर अपने घर पर अकेले थे और घर के अन्य सदस्य सो रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बाराबंकी-फतेहपुर मार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा, नशे में धुत कार चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचला; एक किमी तक घसीटा

 

परिजनों के मुताबिक मृतक उमाशंकर मिश्रा बुधवार सुबह घर के बाहर सहन में झाड़ू लगा रहे थे, इसी दौरान उनके भाई विजय मिश्रा अपने पुत्रों के साथ वहां पहुंचे। जमीन और रास्ते को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पास पड़े पटरे से उमाशंकर मिश्रा पर हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने के कारण उमाशंकर बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े।

परिजन आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां पर उमाशंकर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शिकायत से नाराज़ दबंगों ने होटल में घुसकर पीटा, रिवॉल्वर लहराकर दी जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार

पुलिस के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण पारिवारिक जमीन और रास्ते को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Barabanki: गुज्जू होटल की रसमलाई ने पत्रकार को पहुंचाया ट्रामा सेंटर, फूड विभाग की सक्रियता पर उठे सवाल

Read more

यह भी पढ़ें  UP News: गोमूत्र, गोबर और गंगाजल से ताजमहल का ‘शुद्धिकरण’ करने जा रहा हिंदूवादी संगठन का पदाधिकारी गिरफ्तार, कई नेता नजरबंद
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?