Barabanki

बाराबंकी में डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह: प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने वरिष्ठ चिकित्सकों को किया सम्मानित, एकजुट रहने का दिया संदेश

SHARE:

बाराबंकी में डॉक्टर्स डे पर प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन (PDA) ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ. बी.सी. राय को श्रद्धांजलि दी गई और चिकित्सा सेवा में एकजुट रहने का संदेश दिया गया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन (PDA) की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के लखनऊ रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा, संगठन की मजबूती और समाज के प्रति डॉक्टरों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. बी.सी. राय को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. सईदुर रहमान ने डॉ. बी.सी. राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक डॉक्टर नहीं, बल्कि अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी, कोलकाता के महापौर और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

यह भी पढ़ें  Lucknow: पत्रकार के फर्जी एनकाउंटर की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने एसपी हरदोई को लगाई कड़ी फटकार; कहा—“दिमाग खोलकर काम करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।”

 

चिकित्सकों को मिला एकजुट रहने का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आहूजा ने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए “Be United, Be Updated” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर बदलती तकनीकों और नई चिकित्सा पद्धतियों के साथ अपडेट रहना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. फारूक अहमद ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी चिकित्सकों से प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहने और एकजुट होकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया।

 

वरिष्ठ चिकित्सकों का हुआ सम्मान

समारोह में जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके लंबे चिकित्सा अनुभव और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में—

  • डॉ. महावीर कुमार जैन
  • डॉ. राजेंद्र सिंह
  • डॉ. शशि जायसवाल
  • डॉ. पी.के. वर्मा
  • डॉ. दीप्ति जैन
  • डॉ. रेहान ज़हीर
  • डॉ. अजीत सिंह वर्मा
यह भी पढ़ें  बाराबंकी की किन्हौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की सौगात: जिला पंचायत अध्यक्ष ने हाट बाजार, पंचायत घर और सीसी सड़क का किया लोकार्पण

शामिल रहे।

इन चिकित्सकों को डॉ. डी.के. वर्मा, डॉ. सईदुर रहमान, डॉ. एस.के.बी. शुक्ला, डॉ. सलीम, डॉ. सी.ए. जावेद, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. बरकत बारी, डॉ. एन.के. गुप्ता तथा डॉ. नीता मिश्रा सहित अन्य चिकित्सकों ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

आपदा प्रबंधन चीफ वार्डन बनने पर नवीन सेठ का भी सम्मान

कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से नवीन सेठ को गृह मंत्रालय द्वारा आपदा प्रबंधन चीफ वार्डन मनोनीत किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें डॉ. रेहान ज़हीर और डॉ. वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र और बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

पेट रोग पर विशेषज्ञ व्याख्यान भी हुआ आयोजित

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुधीर वर्मा ने पेट संबंधी बीमारियों और उनके आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का आयोजन मैनकाइंड फार्मा के सहयोग से किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को संस्था की ओर से डॉ. अमित बिस्वास, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, डॉ. मोहम्मद शोएब तथा डॉ. सईदुर रहमान ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।

यह भी पढ़ें  Barabanki Car Fire News – चलते-चलते कार में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, पूरी गाड़ी जलकर खाक

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया, जबकि अंत में डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में सड़क हादसे में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: प्रेमिका को लेकर थाने जा रहे युवक की टैंकर की टक्कर से मौत, युवती गंभीर घायल

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

14126
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई