Barabanki

Barabanki: जमानत पर बाहर आया, फिर हो गया फरार; राज मिस्त्री बनकर 23 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा शातिर तस्कर!

SHARE:

Barabanki News: जैदपुर पुलिस ने 23 साल से फरार NDPS एक्ट के दोषी महबूब आलम को बहराइच से गिरफ्तार किया।

आरोपी 15 साल की सजा के बाद जमानत पर छूटा था और पहचान छिपाकर राज मिस्त्री बनकर रह रहा था।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 अगस्त 2026

बाराबंकी की जैदपुर पुलिस ने करीब 23 साल से फरार चल रहे NDPS एक्ट के दोषी अभियुक्त महबूब आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर बहराइच में रह रहा था और वहां राज मिस्त्री का काम कर रहा था।

पुलिस की यह कार्रवाई पुराने मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

23 साल पहले मिली थी 15 साल की सजा

पुलिस के अनुसार महबूब आलम पुत्र अली हसन, निवासी ग्राम टिकरा उस्मा, थाना जैदपुर, बाराबंकी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज थे।

इनमें मु0अ0सं0 284/1997, धारा 8/21 NDPS एक्ट, थाना जैदपुर तथा मु0अ0सं0 376/1997, धारा 8/21/29 NDPS एक्ट, थाना केंद्रीय नारकोटिक्स, जनपद लखनऊ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मंदिर में चोरी के आरोपियों को जेल ले जाते समय वकीलों से पुलिस की झड़प, सरकारी जीप में तोड़फोड़; 25-30 अज्ञात वकीलों पर FIR

मामले में सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश, NDPS एक्ट, लखनऊ की अदालत ने 21 सितंबर 2001 को महबूब आलम को 15 वर्ष के कारावास और 1.50 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई थी।

जमानत पर बाहर आया और फिर हो गया फरार

पुलिस के मुताबिक आपराधिक अपील संख्या 1029/2001 में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में महबूब आलम को जमानत पर रिहा किया गया था।

जमानत पर बाहर आने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

इस दौरान उसने अपनी पहचान छिपाकर ठिकाना बदल लिया और करीब दो दशक से अधिक समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

बहराइच में राज मिस्त्री बनकर रह रहा था

पुलिस जांच में सामने आया कि महबूब आलम ने बाराबंकी से दूर बहराइच जिले में अपना ठिकाना बना लिया था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पुलिस के सामने जान से मारने की धमकी, SDM के दो बार निर्देश के बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

पुलिस के अनुसार वह नजीरपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच क्षेत्र में रह रहा था और वहां राज मिस्त्री के रूप में काम कर रहा था।

अपनी पहचान छिपाकर रहने के कारण वह इतने लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्त से बचा रहा।

जैदपुर पुलिस ने बहराइच पहुंचकर किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में जैदपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 अगस्त 2026 को महबूब आलम को बहराइच के नजीरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

करीब 23 साल से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

गिरफ्तारी अभियान में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

महबूब आलम की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में—

  • प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, थाना जैदपुर
  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश गुप्ता, थाना जैदपुर
  • हेड कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह
  • कांस्टेबल गुफरान खान
  • कांस्टेबल राहुल यादव
यह भी पढ़ें  Barabanki News: दो महीने से अटकी ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना, रामनगर के प्रशासकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; विकास कार्य ठप होने का आरोप

शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित न्यायालय की प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23228
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई