Barabanki

Barabanki: मंडलीय प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय चिलौकी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया प्रथम स्थान

SHARE:

Barabanki: ग्राम प्रधान व शिक्षक संघ ने किया सम्मान

बाराबंकी के कंपोजिट विद्यालय चिलौकी ने सुल्तानपुर में आयोजित मंडलीय बाल क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम प्रधान व शिक्षक संघ ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अब टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 14 फरवरी 2026

परिषदीय विद्यालयों की मंडल स्तर की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, जो सुल्तानपुर में आयोजित हुआ, उसमें बाराबंकी जनपद के कंपोजिट विद्यालय चिलौकी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर शनिवार को ग्राम प्रधान व शिक्षक संघ ने विजेता टीम को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गेहूं के खेत में संदिग्ध हालत में मिला 11 वर्षीय बालिका का अर्धनग्न शव, दुराचार के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका; इलाक़े में फैली सनसनी

 

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हासिल की जीत

ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद चिलौकी विद्यालय की टीम ने मंडल स्तर पर भी अपना परचम लहराया। मंडलीय प्रतियोगिता में अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, सुल्तानपुर और बाराबंकी जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। कड़े मुकाबले के बीच चिलौकी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रस्तुति देकर मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया।

 

ग्राम प्रधान व शिक्षक संघ ने किया सम्मान

मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम का स्वागत सुरेश चंद्र ( अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, मसौली) तथा ग्राम प्रधान ने किया। इस अवसर पर छात्रा समरीन, फरहीन, अंशिका, अन्नपूर्णा, अनन्या यादव तथा छात्र मुकेश, राम मोहन और कपिल को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: प्राचीन शिव मंदिर पर अवैध कब्जे का प्रयास, हिंदूवादी संगठनों में उबाल, कार्रवाई को मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

मंडलीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। शिक्षकों और अभिभावकों ने उम्मीद जताई है कि छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर भी जनपद का नाम रोशन करेंगें।

इस अवसर पर विश्वनाथ वर्मा, नरेंद्र कुमार, शालिनी अवस्थी, संगीता वर्मा, सुमन वर्मा, प्रतिमा गुप्ता, निहारिका सिंह, ममता द्विवेदी, दीक्षा श्रीवास्तव, गरिमा, नीलम, पार्वती, सुनीता, प्रीति, मालती, लखदेई राम, हेतु वर्मा और राहुल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / नूर मोहम्मद 

यह भी पढ़ें  Barabanki: निंदूरा में 121.87 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डिसेमिनेशन सेंटर, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने किया शिलान्यास
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2003
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?