Barabanki

Barabanki: थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने ग्राम प्रधानों व सभासदों के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था पर दिया जोर

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के सुबेहा थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने ग्राम प्रधानों और सभासदों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, अवैध शराब, जुआं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से नवागत प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने सोमवार शाम थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं नगर पंचायत के सभासदों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

 

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बाराबंकी-फतेहपुर मार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा, नशे में धुत कार चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचला; एक किमी तक घसीटा

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस को जनसहयोग दिलाना रहा। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने ग्राम प्रधानों और सभासदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दे, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Barabanki: थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने ग्राम प्रधानों व सभासदों के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था पर दिया जोर

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि गांव या मोहल्ले में जुआं, शराब की अवैध बिक्री, अपराध या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो उसे तुरंत पुलिस तक पहुंचाए। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, जिससे लोग बिना भय के पुलिस को सहयोग कर सकें।

यह भी पढ़ें  Barabanki: करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता समेत पर 10 पर मुकदमा दर्ज

प्रभारी निरीक्षक ने यह भी कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव या क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दे, तो उसकी सूचना भी तुरंत पुलिस को दी जाए। इससे अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Barabanki: थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने ग्राम प्रधानों व सभासदों के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था पर दिया जोर

इस अवसर पर अतिरिक्त प्रभारी राजेश कुमार यादव, सभासद रिज़वान खान, जहीर हाफिज, प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार, प्रधान विजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, संतोष सिंह, दीनबंधु पांडेय, मनोज मिश्रा, सभासद प्रतिनिधि डॉ0 रामसूरत, जय प्रकाश, महेंद्र मौर्य, प्रदीप गुप्ता, राहुल बाजपेई, चुन्नी सिंह, मातादीन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और सभासद उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: फर्जी आरटीओ बनकर दिनदहाड़े ठगी! उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो सवार जालसाजों ने जेसीबी मालिक से वसूले ₹20,000; कार्रवाई के बदले पीड़ित पर सुलह का दबाव बनाने में जुटी पुलिस

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, मरीज़ ने जान जोख़िम में डालने का लगाया आरोप, नगर कोतवाली में दी तहरीर
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?