Barabanki

बाराबंकी में जनगणना 2027 को लेकर स्व-गणना प्रशिक्षण आयोजित: अधिकारियों ने बताया मोबाइल से घर बैठे रजिस्ट्रेशन का तरीका

SHARE:

बाराबंकी के मसौली ब्लॉक सभागार में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों को मोबाइल के जरिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई।

7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी स्व-गणना प्रक्रिया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 मई 2026

जनगणना 2027 को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से बाराबंकी जिले के मसौली ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को स्व-गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम सचिवों तथा तकनीकी सहायकों को जनगणना और स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रभारी एडीओ पंचायत संजीव कुमार, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक स्वामीदीन सोनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दर्दनाक हादसा! मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लगाई आग में जलकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोबाइल से घर बैठे होगी स्व-गणना, लोगों को किया गया जागरूक

खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार ने जनगणना 2027 को डिजिटल और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा शुरू की है। इसके तहत नागरिक अपने मोबाइल फोन के जरिए घर बैठे अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जाए। इसके लिए गांवों में शिविर आयोजित करने और समाज के गणमान्य व्यक्तियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नए कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों का चक्का जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खुलवाया रास्ता; कई हिरासत में

अधिकारियों ने प्रतिभागियों को कराया ऑनलाइन प्रक्रिया का अभ्यास

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को मोबाइल फोन के माध्यम से स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया समझाई और उसका व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया।

प्रतिभागियों को बताया गया कि नागरिकों को
https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आवश्यक विवरण भरने के पश्चात एक 12 अंकों का रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक चलेगी। प्रगणक के घर पहुंचने पर नागरिकों को केवल अपना रेफरेंस नंबर दिखाना होगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिल वर्मा, नीरज कुमार, अजय कुमार, उमाकांत राव, नूर मोहम्मद, रंजीत कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम नरेश यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में रेगुलेटर में फंसा मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 


संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

11925
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई