Barabanki

बाराबंकी में भाकियू नेता मुकेश सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब: गांव-गांव हुए सामाजिक कार्यक्रम, किसानों ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

बाराबंकी में भाकियू नेता मुकेश सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

हवन, स्टेशनरी वितरण और फल वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

किसानों और कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्षों और समाजसेवा को याद किया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 मई 2026

किसानों और मजदूरों की बुलंद आवाज माने जाने वाले भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता मुकेश सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को जनपद भर में श्रद्धांजलि और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपने संघर्षों, सामाजिक कार्यों और किसान आंदोलनों के लिए पहचान बनाने वाले मुकेश सिंह को लोगों ने “जननायक” बताते हुए याद किया।

उनके पैतृक गांव बंधौली स्थित समाधि स्थल पर हवन, पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

किसान आंदोलन, रक्तदान और देहदान पर हुई चर्चा

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने मुकेश सिंह द्वारा किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए किए गए आंदोलनों को याद किया। उनके सामाजिक योगदान, रक्तदान और देहदान जैसे अभियानों की भी विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अचानक सड़क पर आए युवक को बचाने के प्रयास में पलटी तेज़ रफ़्तार कार, कई लोग घायल

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि मुकेश सिंह ने हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की आवाज बुलंद की और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाई।

स्कूलों में बांटी गई स्टेशनरी, मरीजों को दिए गए फल

मुकेश सिंह की पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में भी मनाया गया। जिले के सैकड़ों गांवों के विद्यालयों में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। वहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल बांटकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजसेवा ही मुकेश सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है और इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें  Lucknow: प्रदेश को ग्लोबल सर्विस हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम, जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी।

14 मई को होगा प्रदर्शन, पदाधिकारियों को दिए निर्देश

कार्यक्रम के बाद आयोजित बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रवैये को लेकर नाराजगी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीएसए द्वारा सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को बुलाकर वार्ता नहीं की गई।

भीषण बारिश के कारण 4 मई को स्थगित धरना-प्रदर्शन की नई तारीख 14 मई तय की गई। बैठक में पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर आंदोलन और धरना प्रदर्शन के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।

बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद, आलोक वर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. उमाशरण वर्मा, वासुदेव वर्मा, रामहर्ष वर्मा, रामकिशोर पटेल, अनिल वर्मा, गिरीशचंद्र, सतीश वर्मा रिंकू, प्रेमचंद, ओम प्रकाश, नौमीलाल, जागेश्वर, रामतीरथ, नितेश शुक्ला, ब्रजेश वर्मा, शाहीद अली, भगवती प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, रामानंद, कुलदीप, पवन कुमार, दिलीप कुमार, रामसेवक, समीर यादव, शिवम, शुभम सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: देवा नहर के पास सड़क हादसा, अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल; लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

इस अवसर पर मुकेश सिंह के परिजन उत्तम सिंह, सतीश कुमार और डॉ. विक्रांत कुमार भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

3658
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई