Barabanki

Barabanki: मिशन शक्ति टीम की बड़ी कामयाबी, एक साल से लापता युवती को सकुशल किया बरामद; परिवार में लौटी खुशियां

SHARE:

Barabanki: मिशन शक्ति टीम की बड़ी कामयाबी, एक साल से लापता युवती को सकुशल किया बरामद; परिवार में लौटी खुशियां

Barabanki:

बाराबंकी में मिशन शक्ति टीम ने एक साल से लापता 20 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की। थाना बड्डूपुर पुलिस की कार्रवाई से परिवार में लौटी खुशियां।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बड्डूपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 275/24, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित करीब एक वर्ष से लापता युवती को मिशन शक्ति टीम ने अथक प्रयासों के बाद सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

बरामद की गई युवती की पहचान बरखा पुत्री स्वर्गीय सहज राम, निवासी जियारी पुरवा रुदाईन, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई गई थी। बरखा के लापता होने के बाद से परिजन गहरे सदमे में थे और लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: स्कूल जा रहे मासूमों के लिए काल बनी जर्जर दीवार, मलबे में दबकर सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत; तीन अन्य बच्चें घायल

 

मिशन शक्ति टीम का विशेष अभियान

पुलिस द्वारा प्रारंभिक स्तर पर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो इस संवेदनशील मामले को मिशन शक्ति टीम ने गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान के रूप में जांच शुरू की।

टीम प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, महिला कांस्टेबल महिमा पांडेय, सोनम शर्मा एवं अनुराधा बाजपेई ने लगातार छानबीन, सूचना संकलन, स्थानीय नेटवर्क और तकनीकी सहयोग के माध्यम से युवती की तलाश तेज कर दी।

 

प्रयासों को मिली सफलता 

लगातार प्रयासों का परिणाम 04 फरवरी 2026 को समाने आया, जब मिशन शक्ति टीम ने युवती बरखा को सकुशल बरामद कर लिया। युवती के मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अपनी बेटी को सुरक्षित देख परिजनों की आंखें खुशी से भर आई और उन्होंने पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मंदिर में पूजा करने गई महिला से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंचे बेटे को भी पीटा; एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

Barabanki: मिशन शक्ति टीम की बड़ी कामयाबी, एक साल से लापता युवती को सकुशल किया बरामद; परिवार में लौटी खुशियां

परिजनों ने की भूरि-भूरि प्रशंसा 

परिजनों ने कहा कि यदि पुलिस और मिशन शक्ति टीम समय रहते गंभीरता न दिखाती, तो शायद उनकी बेटी वापस न मिल पाती। उन्होंने थाना बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी की मिशन शक्ति टीम की सतर्कता, संवेदनशीलता और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

बाराबंकी पुलिस की यह कार्रवाई न केवल मिशन शक्ति अभियान की सफलता को दर्शाती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: खरीफ सीजन में खाद के लिए भटक रहे किसान, पीसीएफ केंद्र पर अव्यवस्था का आरोप; सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

20134
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई