Barabanki

Barabanki: रात में भैंस चोरी, सुबह बाजार में सौदा! बाराबंकी पुलिस ने 9 शातिर पशु चोर दबोचे, चोरी का पड़वा, हथियार और तीन वाहन बरामद

SHARE:

Barabanki News: सफदरगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने चोरी का पड़वा, तीन अवैध तमंचे, नकदी और चोरी में प्रयुक्त तीन वाहन बरामद किए।

आरोपियों ने भैंस चोरी कर पशु बाजार में बेचने की बात भी कबूली।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 14 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लगातार हो रही पशु चोरी की वारदातों पर आखिरकार सफदरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने 9 शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया एक पड़वा, तीन अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी और चोरी में प्रयुक्त तीन वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह रात के अंधेरे में ग्रामीण क्षेत्रों में रेकी कर भैंस और अन्य पशुओं की चोरी करता था तथा उन्हें रास्ते में या पशु बाजारों में बेच देता था।

पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के महीनों में जिले में बढ़ती पशु चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

लगातार हो रही पशु चोरी से परेशान थी पुलिस

बाराबंकी जनपद में पिछले कई महीनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। किसानों और पशुपालकों की शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सभी थाना प्रभारियों को चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, गिरोहों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा मामलों का त्वरित खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें  दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस पर सवारियों की संख्या दो वर्षों में 20 मिलियन के पार: एनसीआरटीसी

इसी अभियान के तहत सफदरगंज थाना पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।

मुस्कीनगर पुलिया के पास पुलिस ने दबोचा पूरा गिरोह

थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया के नेतृत्व में सफदरगंज पुलिस टीम ने बीती रात मुस्कीनगर पुलिया के निकट घेराबंदी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

  • रीशू पुत्र लल्लूराम
  • अंकुर पुत्र लल्लूराम
  • विशाल पुत्र लल्लूराम (निवासी ग्राम भैसुरिया, थाना फतेहपुर, बाराबंकी)
  • लवकुश उर्फ राजन पुत्र राजकुमार
  • अमर सिंह पुत्र राजू
  • अभिमन्यु पुत्र राकेश (निवासी ग्राम मोहद्दीपुर पुरवा रेवान, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर)
  • किशन पुत्र प्रेम (निवासी ग्राम केशरीपुर, थाना मसौली, बाराबंकी)
  • धाकड़ पुत्र कीड़ा (निवासी ग्राम परवरभारी, थाना बड्डूपुर, बाराबंकी)

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का पड़वा, अवैध हथियार और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद किए।

पुलिस ने बरामद किए हथियार, नकदी और तीन वाहन

गिरफ्तार पशु चोरों के कब्जे से पुलिस ने—चोरी किया गया एक पड़वा, तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, नकदी, चोरी की वारदात में प्रयुक्त तीन वाहन बरामद किए हैं।

बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पहले छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, फिर शादी के झांसे व धर्म परिवर्तन की कहानी… युवती की दो अलग-अलग तहरीरों से पुलिस उलझी

रात में चोरी, सुबह पशु बाजार में बेच देते थे मवेशी

पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने गिरोह के काम करने का तरीका भी सामने आया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो बाराबंकी सहित आसपास के जनपदों में घूम-घूमकर पहले ग्रामीण क्षेत्रों की रेकी करते थे। इसके बाद सुनसान रात में भैंस, पड़वा और अन्य पशुओं की चोरी कर उन्हें पिकअप अथवा अन्य वाहनों में लादकर फरार हो जाते थे।

चोरी किए गए पशुओं को या तो रास्ते में ही बेच दिया जाता था या फिर विभिन्न पशु बाजारों में खपाया जाता था।

लक्षबर बजहा गांव से चोरी की वारदात कबूली

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 10 जुलाई 2026 की रात उन्होंने थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम लक्षबर बजहा से एक भैंस और एक पड़वा चोरी किया था।

पूछताछ के अनुसार—

  • चोरी की गई भैंस को आरोपी रीशू की पिकअप में लादकर रास्ते में ही बेच दिया गया।
  • जबकि चोरी किया गया पड़वा अभी तक नहीं बिक पाया था, जिसे पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया।

अन्य वारदातों में भी हो सकती है गिरोह की संलिप्तता

पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार गिरोह केवल एक ही घटना में शामिल नहीं है। उनसे पूछताछ के आधार पर जिले और आसपास के जनपदों में हुई अन्य पशु चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: छाया चौराहे का बदलेगा स्वरूप, 26 लाख रुपये से बनेगा मिनी घंटाघर; हाईमास्ट लाइट और महापुरुषों की प्रतिमाओं का भी होगा सौंदर्यीकरण

पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह किन-किन जिलों में सक्रिय था तथा अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

Barabanki: नौकरी के सपनों पर बाराबंकी पुलिस की ‘रहस्यमयी FIR’ का ग्रहण! कैरेक्टर सर्टिफिकेट में युवक को बना दिया विचाराधीन आरोपी, पुलिस की बड़ी चूक या बड़ा खेल?

 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22699
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई