Barabanki

बाराबंकी में विदाई कराने आया पति बना हैवान! विवाद बढ़ने पर पत्नी पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर; ज़िला अस्पताल रेफर

SHARE:

बाराबंकी के रामनगर में पत्नी को विदा कराने पहुंचे पति पर चाकू से हमला करने का आरोप है। महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर; आरोपी पति हिरासत में।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 30 सितंबर 2026

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर खरगी गांव में बुधवार को पत्नी को विदा कराने पहुंचे पति का विवाद हो गया। आरोप है कि विदाई के दौरान विवाद बढ़ने पर पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विदाई के दौरान बढ़ा विवाद, पत्नी पर चाकू से हमला

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी सचिन गौतम की पत्नी विनीता गौतम आपसी विवाद के चलते नाराज होकर अपने मायके रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर खरगी गांव आ गई थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नशे में धुत ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े कोटेदार को रौंदा, मौके पर मौत, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, गांव में मचा कोहराम

बुधवार को सचिन गौतम अपनी पत्नी विनीता को विदा कराने के लिए उसके मायके पहुंचा था। परिजनों के अनुसार, विदाई को लेकर बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान सचिन ने विनीता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विनीता गंभीर रूप से घायल हो गई।

Barabanki: संगीन धाराओं में FIR, फिर भी गिरफ्तारी नहीं! बेख़ौफ़ दबंगों के लगातार हमलों से दहशत में परिवार, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

महिला पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिलने के बाद रामनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विनीता को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर भिजवाया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति सचिन गौतम को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।

108 एंबुलेंस ने छह मिनट में पहुंचाया अस्पताल

घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में 108 एंबुलेंस की भूमिका भी सामने आई। एंबुलेंस के ईएमटी रामशरण चौरसिया और पायलट सरवन कुमार ने घायल महिला को करीब पांच किलोमीटर की दूरी लगभग छह मिनट में तय कर सीएचसी रामनगर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें  Barabanki Car Fire News – चलते-चलते कार में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, पूरी गाड़ी जलकर खाक

अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

Barabanki: एक लाख की रंगदारी मांगने वाले यूट्यूबर पर संगीन धाराओं में FIR, पत्रकार को अपमानित करने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज होते ही हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव के अनुसार, घायल विनीता गौतम का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

आरोपी पति हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति सचिन गौतम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बेलहरा प्राथमिक केंद्र में 150 मरीजों को फल वितरण, सैम खान फाउंडेशन ने मानवता का दिया संदेश

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22983
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?