Barabanki

बाराबंकी में चोरों का आतंक: भागवत कथा के दौरान दो घरों में लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

SHARE:

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में भागवत कथा के दौरान चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 21 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ताज़ा मामला थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनाबाद का है, जहां बुधवार देर रात चोरों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

भागवत कथा में गए थे ग्रामीण, पीछे से टूटा घर का ताला

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बेचालाल पाल के यहां भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। देर रात करीब 11 बजे गांव के अधिकांश लोग कथा सुनने गए हुए थे। इसी दौरान गांव निवासी सुभाष कुमार पाल अपने घर की निगरानी के लिए वापस पहुंचे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक: एजेंडे पर चर्चा, लंबित चयन वेतनमान पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

घर पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। मकान के तीनों दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे और अंदर कमरों व अलमारी का सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

पड़ोस के घर में भी चोरी, लाखों के गहने गायब

हंगामे के बीच ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों की जांच शुरू की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाली शांति देवी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया है। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से करीब 10 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki में निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा: पटरा टूटने से राजगीर की गिरकर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं पीड़ित सुभाष कुमार पाल और रितेश कुमार पाल ने बताया कि चोर उनके घर से सोने का हार, दो जोड़ी झुमकी, करधनी, मंगलसूत्र, सोने की दो चेन, तीन जोड़ी पायल, चार अंगूठियां, दो चांदी की अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकी समेत करीब 35 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में डर

घटना के बाद पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत होती तो चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।

यह भी पढ़ें  Lucknow: DGP राजीव कृष्ण का बड़ा एक्शन: 6 थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 2 CO ट्रैफिक पर जांच के आदेश; बाराबंकी के CO और थाना प्रभारी भी घेरे में

पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द खुलासे का दावा

सूचना मिलने के बाद लोनीकटरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

लोनीकटरा थानाध्यक्ष अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

5417
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई