Barabanki

Barabanki: 05 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, गूगल सर्च से रेकी कर बिजली घरों को बनाते थे निशाना; भारी मात्रा में विद्युत तार बरामद

SHARE:

Barabanki: दिन में कुर्सी बेचने के बहाने रेकी, रात में चोरी की वारदात

बाराबंकी में स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज पुलिस ने 5 अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर 1 टन से अधिक विद्युत तार, अर्टिगा कार, पिकअप, 5 बाइक सहित भारी माल बरामद किया। गिरोह गूगल सर्च से पावर हाउस की रेकी कर दिल्ली में स्क्रैप बेचता था।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 फरवरी 2026

बाराबंकी में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वाट, सर्विलांस और सफदरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर 1 टन से अधिक एल्यूमिनियम व तांबे का तार, एक अर्टिगा कार, एक महिंद्रा पिकअप, 5 मोटरसाइकिल, 20 प्लास्टिक कुर्सियां, 3 तार कटर, प्लास, छोटी वेल्डिंग मशीन तथा ₹3200 नकद बरामद किए गए हैं।

 

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

एसपी अर्पित विजयवर्गीय (Arpit Vijayvargiya) ने बताया कि जनपद में चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सफदरगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 12/2026 (धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधिनियम) में प्रकाश में आए आरोपियों को रसौली अंडरपास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें  दिल्ली मेट्रो के साकेत-लाजपत नगर कॉरिडोर पर काम शुरू

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. इरफान अली उर्फ मुजफ्फर (सरगना) – रामपुर
  2. वसीम – बरेली
  3. परवेज – बरेली
  4. आरिफ – रामपुर
  5. आसिफ – पीलीभीत

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना इरफान अली है, जो साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में बिजली घरों से विद्युत तार चोरी करता था।

 

चोरी का तरीका: गूगल सर्च से रेकी, दिल्ली में खपता था माल

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गूगल सर्च के माध्यम से पावर हाउस की लोकेशन तलाशते थे। इसके बाद मोटरसाइकिल से “कुर्सी बेचने” के बहाने रेकी करते और रात में तार चोरी कर लेते। चोरी का माल लखनऊ में किराए के मकान/गोदाम में ले जाकर तार छीलते और फिर पिकअप से दिल्ली के कबाड़ बाजार में स्क्रैप के रूप में बेच देते थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर ट्रालियां सीज, मचा हड़कंप

बरामदगी (मुख्य)

  • 16 बंडल एल्युमीनियम विद्युत तार (लगभग 5 कुंतल)
  • 4 बंडल तांबे का तार (लगभग 1.09 कुंतल)
  • 9 बंडल केबिल छिलका (लगभग 3.17 कुंतल)
  • 4 बोरी तांबे का तार छिलका (लगभग 1.05 कुंतल)
  • 1 अर्टिगा कार (UP 22 BT 3748)
  • 1 महिंद्रा पिकअप (UP 22 AT 7621)
  • 5 मोटरसाइकिल, 20 प्लास्टिक कुर्सियां
  • 3 तार कटर, प्लास, छोटी वेल्डिंग मशीन
  • ₹3200 नकद

अन्य वांछितों की तलाश जारी

पुलिस अन्य वांछित आरोपियों—नूर हसन, जावेद, वाहिद (पता अज्ञात) व सुनील कुमार (रामपुर)—की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

कार्रवाई में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना सफदरगंज की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश के लिए अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: टुंडे कबाबी में इफ़्तार के बाद रोज़ेदार की बिगड़ी तबीयत, फूड पॉइजनिंग का आरोप; नगर कोतवाली में दी तहरीर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / आसिफ हुसैन

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2003
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?