Barabanki

Barabanki: अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर ट्रालियां सीज, मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ैचा में बीते कई दिनों से ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्तिकेय सिंह से शिकायत की, जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल पंकज वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को मौके पर धर दबोचा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परीक्षा केंद्र के बाहर छोड़कर गया था पिता; मचा हड़कंप
निजी उपयोग के नाम पर चल रहा था गोरखधंधा

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, खनन माफिया निजी उपयोग के नाम पर 10 ट्राली मिट्टी खनन की अनुमति लेकर बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध रूप से खनन कर व्यवसायिक उपयोग कर रहे थे। आरोप है कि अनुमति की आड़ में गांव के आसपास के खेतों व खाली पड़ी जमीनों से मिट्टी निकालकर अन्य स्थानों पर बेची जा रही थी, जिससे न केवल सरकारी नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रही थी बल्कि पर्यावरण व राजस्व का भी नुकसान पहुंच रहा था।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन से खेतों की उपजाऊ मिट्टी नष्ट हो रही है और गांव की सड़कों पर भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, मरीज़ ने जान जोख़िम में डालने का लगाया आरोप, नगर कोतवाली में दी तहरीर

Barabanki: अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर ट्रालियां सीज, मचा हड़कंप

अवैध खनन के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान

इस संबंध में एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है और पकड़े गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Barabanki: दलित परिवार की जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास, खड़ी फसल रौंदी, विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस पर FIR न दर्ज करने का आरोप

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 17 वर्षीय किशोरी लापता: अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?