Barabanki

Barabanki: पुलिस की अपील बेअसर, होली पर हादसों की भरमार; ट्रामा सेंटर में उमड़ी घायलों की भीड़, चरमराई व्यवस्थाएं

SHARE:

Barabanki: होली के दिन बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सड़क हादसों और मारपीट के मामलों की बाढ़ आ गई।

तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग और आपसी विवादों के चलते दर्जनों लोग घायल हुए।

गंभीर मरीजों को लखनऊ के लोहिया संस्थान और केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 04 मार्च 2026

यूपी के बाराबंकी ज़िले में जहां एक ओर होली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया, वही दूसरी ओर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

तेज़ रफ़्तार, नशे में वाहन चलाना और आपसी विवादों के कारण बड़ी संख्या में लोग घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, भर्ती मरीजों में आधे से ज्यादा नशे में वाहन चलाने से हुई दुर्घटनाओं के शिकार थे।

फ्रैक्चर, सिर में चोट और गंभीर घावों के मामले

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दिनभर एक्सीडेंट और मारपीट के मामलों की भरमार रही। कई घायलों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर, सिर में गंभीर चोटें और चेहरे पर गहरे घाव पाए गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन; अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी

लगातार आ रहे मरीजों और तीमारदारों की भीड़ के कारण ट्रामा सेंटर पर अत्यधिक दबाव की स्थिति बन गई।

 

गंभीर मरीजों को लखनऊ किया गया रेफर

अस्पताल प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर कर दिया।

कुछ घायलों को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तथा किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

प्रमुख घटनाएं जिन्होंने बढ़ाई चिंता

चलती गाड़ी से गिरा 5 वर्षीय बालक

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करीमुल्लापुर में 5 वर्षीय पुष्कर चलती गाड़ी से गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर होने के बाद उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

बाइक की टक्कर से कई घायल

नवीगंज निवासी मोहम्मद हनीफ को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ 'मेरा गांव मेरा विद्यालय' कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मोहा मन

मसौली क्षेत्र के कपिल को अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शराब के विवाद में चली लाठी-डंडे

आलापुर-सफीपुर क्षेत्र में शराब के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हैं।

पुरानी रंजिश और डांस विवाद बना कारण

सतरिख क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया।

वहीं नबीगंज स्थित कूड़ा फैक्ट्री के पास डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

पुलिस की अपील बेअसर, लापरवाही बनी बड़ा कारण

होली से पहले पुलिस प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर झगड़े और हादसों की घटनाएं सामने आईं।

चिकित्सकों के अनुसार, अधिकतर मामलों में लापरवाही, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना प्रमुख कारण रहा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों को जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाएं, ताकि खुशियां किसी परिवार के लिए दुखद हादसे में न बदलें।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, मरीज़ ने जान जोख़िम में डालने का लगाया आरोप, नगर कोतवाली में दी तहरीर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1458
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई