Barabanki

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो की टक्कर से वृद्ध की मौत, गांव में मचा कोहराम

SHARE:

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में ऑटो और मोपेड की जोरदार टक्कर में 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।

हादसे के बाद घायल वृद्ध को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध अपनी मोपेड से रामनगर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर ही मौत से मचा कोहराम

किसी काम से रामनगर जा रहे थे वृद्ध

जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला आईमाहर निवासी 72 वर्षीय अब्दुल अली उर्फ मुन्ना पुत्र नूर मोहम्मद शनिवार सुबह अपनी एक्सएल मोपेड से किसी जरूरी कार्य से रामनगर की ओर जा रहे थे।

बताया गया कि जैसे ही वह बिन्दौरा चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ऑटो संख्या UP 41 CT 4623 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, जेवरात और कपड़े ले उड़े; सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। डायल 112 पुलिस टीम ने घायल वृद्ध को तत्काल सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची मसौली थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम

वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पीपल के पेड़ के नीचे मिला नवजात, रोने की आवाज से खुला राज — इलाके में सनसनी

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे में शामिल ऑटो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

5180
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई