Barabanki

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास): बाराबंकी में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का अभियान तेज़, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर

SHARE:

बाराबंकी के बदोसराय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 मई, 2026

उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उत्तर प्रदेश इकाई मध्यांचल द्वारा रविवार को बाराबंकी जिले के बदोसराय स्थित एक निजी लॉन में संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहा।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बूथ पर युवाओं, महिलाओं और दलित-पिछड़ा वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में शादी के दो महीने बाद बुझ गई डॉली की जिंदगी: सुसाइड नोट में ससुरालियों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप, लिखा— “मैं जीना चाहती थी…”

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

बैठक में पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में मध्यांचल की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही युवाओं को संगठन में सक्रिय भूमिका देने, सामाजिक न्याय के मुद्दों को उठाने और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई।

पंकज पांडे बोले – यूपी में मजबूत हो रहा संगठन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार प्रांत के महासचिव एवं बाराबंकी प्रभारी पंकज पांडे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी पहले भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ चुकी है और पार्टी के दो विधायक भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में शराब ठेके के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने किया सड़क जाम, ठेका हटाने की उठी मांग

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है और हर जिले में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का अभियान चल रहा है। पंकज पांडे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी और मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत पार्टी के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज की थी और विधानसभा में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जनता की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी डीएम का जाम पर बड़ा एक्शन: खुद सड़कों पर उतर कर लिया जायजा, E-Rickshaw, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर यातायात प्रभारी को लगाई फटकार 

कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने की। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव गोरखनाथ दुबे, आईटी सेल प्रभारी नंदकुमार चौधरी, गोपालगंज (बिहार) के जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा सहित जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में नए और पुराने कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

11989
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई