Barabanki

Barabanki News: विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन, मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki News:

रामनगर तहसील में विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, तिलोकपुर उपकेंद्र क्षेत्र में आयोजित कैंप में ₹1.60 लाख की वसूली, एक दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। 31 जनवरी तक OTR कराने की अपील।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 29 जनवरी 2026

बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत उपकेंद्र त्रिलोकपुर के अंतर्गत पूरे मनभावन सिंह गांव में गुरुवार को आयोजित विशेष विद्युत राजस्व वसूली कैंप के दौरान विभाग ने न सिर्फ बकाया वसूला, बल्कि एक दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए।

विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए इस कैंप में कुल ₹1 लाख 60 हज़ार रुपये का राजस्व जमा कराया गया। साथ ही लंबे समय से बकाया नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन विच्छेदित किए गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में भाकियू "टिकैत" का धरना, राष्ट्रपति को भेजा चार सूत्रीय ज्ञापन

Barabanki News: विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन, मचा हड़कंप

इन उपभोक्ताओं के काटे गए बिजली कनेक्शन

कार्रवाई की जद में आए उपभोक्ताओं में अमरजीत यादव, नीलम, देशराज, निर्मला, रीना, भगवती, रामावती, तेजबहादुर सिंह, मुन्ना सिंह, भावन सिंह, हवलदार सिंह, रामलली, राम सरन सिंह, हरिप्रसाद सिंह, बृजेश प्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह और रामसूरत यादव शामिल है।

 

10 उपभोक्ताओं का कराया गया OTS स्कीम में रजिस्ट्रेशन

कैंप के दौरान विभाग ने 10 उपभोक्ताओं का OTS (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत रजिस्ट्रेशन भी कराया, जिससे उन्हें बकाया निस्तारण योजना का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पत्नी से विवाद के बाद निजी चिकित्सक की संदिग्ध मौत, कमरे में मफलर के फंदे से लटका मिला शव; गांव में हड़कंप

Barabanki News: विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन, मचा हड़कंप

31 जनवरी तक OTS स्कीम का लाभ उठाने का मौका

इस संबंध में जानकारी देते हुए अवर अभियंता (JE) अजीत यादव ने बताया कि कैंप में कुल ₹1,60,000 का राजस्व जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2026 तक बड़े बकायेदार अपना रजिस्ट्रेशन कराकर OTS स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि योजना की समय सीमा-समाप्त होने के बाद बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है, वही विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्व वसूली और अनुशासन को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लाखों खर्च के बाद भी "सफेद हाथी" बना सामुदायिक शौचालय, खुले में शौच जाने को मजबूर महिलाएं व युवतियां

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1841
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?