Barabanki

Barabanki: नेपाल जा रहे LPG टैंकर में रिसाव, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मचा हड़कंप, रूट डायवर्ट के शहर में लगा जाम

SHARE:

Barabanki:  लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर LPG टैंकर से गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया।

प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे बंद कर रूट डायवर्ट किया, शहर में जाम की स्थिति बनी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 अप्रैल 2026

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत असेनी मोड़ के पास लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस से लदे एक टैंकर में अचानक रिसाव शुरू हो गया।

इस घटना के बाद हाईवे पर दहशत का माहौल बन गया और राहगीरों में अफरातफरी मच गई।

सुरक्षा के लिए हाईवे बंद, रूट डायवर्जन लागू

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। ज्वलनशील गैस के खतरे को देखते हुए हाईवे की दोनों लेन को तत्काल बंद कर दिया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पत्थर से टकराई बाइक, 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

इस कारण शहर के भीतर कई प्रमुख चौराहों पर भारी जाम लग गया और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

नेपाल जा रहा था गैस से भरा टैंकर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल का टैंकर करीब 18 टन एलपीजी गैस लेकर मथुरा से नेपाल जा रहा था।

चालक गुरुप्रीत ने बताया कि शाम करीब 6:45 बजे जैसे ही टैंकर असेनी मोड़ के पास पहुंचा, उसके ऊपरी हिस्से में लगे वाल्व से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया।

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत किनारे खड़ा किया और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 15 दिनों से खराब पड़ा सरकारी ट्यूबवेल: एक दूसरे पर दोष मढ़ रहे जिम्मेदार, सैकड़ों बीघा फसल सूखने की कगार पर; किसानों ने किया प्रदर्शन

 

फायर ब्रिगेड तैनात, दुकानों को कराया गया बंद

गैस रिसाव की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया।

एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

देर शाम तक चलता रहा रिसाव रोकने का प्रयास

प्रशासनिक टीम देर शाम तक गैस रिसाव को पूरी तरह बंद करने में जुटी रही। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा – सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना “चढ़ावे” नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: पाइपलाइनों में लीकेज से बर्बाद हो रहा हज़ारों लीटर पानी, घरों तक नहीं पहुंच रहा पेयजल, बूंद-बूंद पानी को परेशान ग्रामीण 
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22986
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?