Barabanki

Barabanki: पत्थर से टकराई बाइक, 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki: हैदरगढ़ क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई, जिससे 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 अप्रैल 2026

बाराबंकी जिले के कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

पत्थर से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के दतौली गांव निवासी प्रदीप कुमार (24 वर्ष) बुधवार शाम शिवगढ़ से अपने घर हैदरगढ़ लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो युवक गंभीर घायल; जिला अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि पोखरा कस्बा के पास अम्बरगंज मोड़ के निकट उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पड़े पत्थर से जा टकराई।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: टुंडे कबाबी में इफ़्तार के बाद रोज़ेदार की बिगड़ी तबीयत, फूड पॉइजनिंग का आरोप; नगर कोतवाली में दी तहरीर
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा – सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना “चढ़ावे” नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: बांसा शरीफ मेले में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, उलेमाओं ने दिया एकता और इंसानियत का संदेश
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22985
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?