Barabanki

Barabanki: अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा माहौल

SHARE:

Barabanki:  त्रिवेदीगंज, हैदरगढ़ और लोनीकटरा क्षेत्रों में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।

हजारों नमाजियों ने देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 21 मार्च 2026

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले के त्रिवेदीगंज, हैदरगढ़, लोनीकटरा और भिलवल क्षेत्र की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों का भारी जमावड़ा देखने को मिला।

हजारों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने नमाज अदा कर देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी।

नमाज के बाद गले मिलकर दी एक-दूसरे को मुबारकबाद

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: कस्टमर बनकर आई युवती ने उड़ाया सेल्समैन का मोबाइल फोन, CCTV में क़ैद हुई चोरनी की करतूत

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस रही मुस्तैद

संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही।

लोनीकटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या और उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मादक पदार्थों से लदी डीसीएम खाई में पलटी: चालक-परिचालक फरार, भांग या गांजा होने की जांच में जुटी पुलिस

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दिखी एकता

इस मौके पर हैदरगढ़ के पूर्व विधायक राममगन रावत, पप्पू सिद्दीकी, शब्बीर पहाड़ी, पूर्व प्रधान मौजीराम यादव, त्रिवेदीगंज के पूर्व प्रधान मोबीन, मकनपुर के पूर्व प्रधान सर्वर अली, मुन्ना खान, मास्टर हामिद, हाफिज सुहेल, सादिक अली, दाउदपुर के मोहम्मद अजीद, मोहम्मद मोबीन, अमीन, तौफीक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा – सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना “चढ़ावे” नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

Read more

यह भी पढ़ें  योगी कैबिनेट का विस्तार: राजभवन में 8 मंत्रियों ने ली शपथ, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19847
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई