Barabanki

बाराबंकी में शराब की दुकान पर विवाद: मारपीट में युवक गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

बाराबंकी के लोनीकटरा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास शराब की दुकान पर विवाद।

मारपीट में युवक गंभीर घायल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 अप्रैल 2026

जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास रविवार रात एक शराब की दुकान के बाहर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट

पुलिस के अनुसार, कोठी निवासी शुभम और शिवा पुत्र राजेश शराब के ठेके पर मौजूद थे। इसी दौरान दो अन्य युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर दोनों युवकों ने शुभम और शिवा के साथ मारपीट की, जिससे शुभम को गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध पर दूसरे दिन भी बवाल: कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के घर के बाहर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप

वहीं, आरोपियों का कहना है कि शुभम और शिवा ने पहले उनके साथ अभद्रता की थी। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: दोस्तों के सामने सरयू नदी में समाया युवक, नहाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा; गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

पुलिस कर रही मामले की जांच

लोनीकटरा थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
बाराबंकी में बहन की शादी से पहले भाई की संदिग्ध मौत: पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; घटना से इलाक़े में सनसनी

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में हीट वेव अलर्ट: DM ईशान प्रताप सिंह ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से निकलने से बचने की अपील
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

6868
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई